पाकिस्तान ने बनाया भारत से बदला लेने का प्लान, चैम्पियंस ट्रॉफी के बदले इस टूर्नामेंट में करेगा जोरदार पलटवार

भारत ने पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने से मना कर दिया है, इसके बाद पीसीबी और पूर्व पाक खिलाड़ी भड़क गए। कुछ लोगों ने यहाँ तक कह दिया कि अब हम भी भारतीय टीम के खिलाफ कोई मैच नहीं खेलेंगे। टीम इंडिया के मैच अब हाइब्रिड मॉडल के तहत हो सकते हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को एक ई-मेल भेजते हुए आईसीसी ने सूचना दे दी है। इसके बाद यह साफ़ हो गया कि भारतीय टीम वहां नहीं जाएगी। भारत सरकार ने बीसीसीआई को वहां टीम नहीं भेजने की सलाह दी है। उसके बारे में आईसीसी को बता दिया गया है।

ind vs pak

इस बीच पाकिस्तान ने इसका बदला लेने का प्लान तैयार किया है। चैम्पियंस ट्रॉफी का बदला किसी अन्य इवेंट में लेने की योजना है। हालांकि यह आसान काम नहीं है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत को एक बड़े इवेंट का आयोजन करने से रोकने की योजना है।

दरअसल भारत की तरफ से 2036 के ओलंपिक गेम्स का आयोजन करने के लिए बिड लगाने की तैयारी है। इंटरनेशनल ओलंपिक समिति को एक लेटर भेजा गया है। पाकिस्तान की तरफ से इस मामले में अड़ंगा डालने की योजना की खबरें सामने आ रही हैं।

पाक मीडिया हाउस जियो न्यूज ने लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति को पाकिस्तानी सरकार यह बताएगी कि भारत ने खेलों का राजनीतिकरण किया है। भारत की बिडिंग योजना के खिलाफ लॉबिंग करने की योजना है। इसी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जब तक भारतीय टीम पाकिस्तान में खेलने के लिए नहीं जाएगी, तब तक किसी भी इवेंट में मुकाबला नहीं खेला जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही भारत ने ओलंपिक खेलों में बिड करने के लिए IOC को एक लेटर लिखा था, इसमें भारत की तरफ से ओलंपिक के लिए बिड करने की इच्छा जताई गई थी। पाकिस्तानी सरकार अब वहां मामला खराब करने की संभावना तलाश रही है। हालांकि यह काम आसान नहीं है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में पाकिस्तानी की साख एक आतंकी समर्थक देश से ज्यादा कुछ नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+