पाकिस्तान को सऊदी अरब से मिला बड़ा ऑफर, T20 World Cup का खिताब जीतने पर ईनाम

T20 World Cup 2024, Latest News: बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस साल टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतना चाहेगी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम पिछले कुछ सालों से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। पाकिस्तान की सबसे बड़ी ताकत उनकी तेज गेंदबाजी रही है। लेकिन पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी आक्रमण भी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है।

फॉर्म में नहीं पाकिस्तान के खिलाड़ी

पिछले साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान की टीम का शर्मनाक प्रदर्शन रहा था। पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल तक का सफर भी तय नहीं कर पाई थी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है? पाकिस्तान टीम को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भी टीम को एक मैच में हार झेलनी पड़ी थी।

Pakistan team 1

पाकिस्तान को मिला बड़ा ऑफर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए सऊदी अरब ने एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, पाकिस्तान में सऊद अरब राजदूत नवाफ बिन सईद अहमद अल मलिकी ने बाबर आजम और उनकी टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बेस्ट ऑफ लक कहा है। सऊदी के राजदूत ने स्पेशल मैसेज जारी करते हुए बेस्ट ऑफ लक तो कहा ही इसके साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक ऑफर भी देने का काम किया।

मिलेगा ये खास मौका

नवाफ बिन सईद अहमद अल मलिकी ने कहा कि मेरा संदेश पाकिस्तान टीम के मेरे भाइयों के लिए है। उन्होंने बताया कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लेती है तो अगले साल हज में सऊदी अरब बतौर रॉयल गेस्ट पाकिस्तान टीम की मेजबानी करेगा। नवाफ बिन सईद अहमद अल मलिकी ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि वह पाकिस्तान की प्रगति चाहते हैं और पाकिस्तान की टीम की जीत की कामना भी कर रहे हैं।

खिलाड़ियों को लेनी होगी जिम्मेदारी

पाकिस्तान को अगर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतना है तो पाकिस्तान को तीनों ही डिपार्टमेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करना होगा। बल्लेबाजी में पाकिस्तान की टीम बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पर जरूरत से ज्यादा ही निर्भर है। ऐसे में दूसरे बल्लेबाजों को भी टीम के लिए रन बनाने होंगे। इसके अलावा शाहीन अफरीदी और हरिस रऊफ के अलावा भी तेज गेंदबाजों को विकेट चटकाने होंगे। इमाद वसीम के टीम में शामिल होने से टीम स्ट्रैंथ बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+