Pakistan ने असंभव को किया संभव! 232 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त, दुनिया की पहली टीम बनकर रचा इतिहास
Pakistan World Record: पाकिस्तान के घरेलू फर्स्ट क्लास (First-Class) क्रिकेट में कुछ ऐसा हुआ है जिसने फैंस को हैरान कर दिया। पाकिस्तान टीवी (PTV) की टीम ने एक ऐसा करिश्मा कर दिखाया है, जो पिछले 232 सालों में क्रिकेट की दुनिया में कभी नहीं हुआ। शान मसूद जैसी सितारों से सजी 'सुई नॉर्दर्न गैस' (SNGPL) के खिलाफ PTV ने मात्र 40 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करके एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है।
1794 का ऐतिहासिक रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त (Pakistan World Record)
इससे पहले प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे छोटा लक्ष्य बचाने का रिकॉर्ड ओल्डफील्ड टीम के नाम था। उन्होंने साल 1794 में लॉर्ड्स के मैदान पर एमसीसी (MCC) के खिलाफ 41 रनों का बचाव किया था। अब 232 साल बाद PTV ने 40 रनों का बचाव करते हुए उस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने इतने छोटे स्कोर पर विपक्षी टीम को ढेर कर दिया।

अली उस्मान की धमाकेदार गेंदबाजी
इस मुकाबले में रोमांच अपनी चरम सीमा पर था। PTV ने अपनी दूसरी पारी में मात्र 111 रन बनाए, जिससे SNGPL को जीत के लिए केवल 40 रनों का मामूली लक्ष्य मिला। ऐसा लग रहा था कि शान मसूद की टीम यह मैच पलक झपकते ही जीत लेगी। लेकिन यहां एंट्री हुई अली उस्मान की। अली उस्मान ने एक ऐसा स्पैल फेंका जिसने इतिहास बदल दिया। उन्होंने मात्र 9 रन देकर 6 विकेट झटके और SNGPL की पूरी टीम को 37 रनों पर ही समेट दिया।
ऐसा रहा मैच का हाल
इस ऐतिहासिक जीत में अमाद बट ने भी अहम भूमिका निभाई और 4 विकेट चटकाए। PTV ने यह मैच केवल 2 रनों के अंतर से जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। PTV पहली पारी में 166 रन बनाई थी, जिसके बाद SNGPL की टीम ने 238 रनों का स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में PTV के बल्लेबाजों ने 111 रन बनाए और SNGPL को जीत के लिए 40 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे हासिल करने से वह सिर्फ 2 रनों से चूक गए।
जीत के बाद PTV के हेड कोच मोहम्मद वसीम ने टीम के जज्बे की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं अपनी टीम के इस रिकॉर्ड प्रदर्शन से बेहद खुश हूं। हमारी टीम का मूल मंत्र कभी हार न मानना और आखिरी गेंद तक लड़ना है। यह पहली बार नहीं है, हमने अपने तीनों मैच पिछड़ने के बाद सकारात्मक सोच के साथ जीते हैं।












Click it and Unblock the Notifications