सुपर-8 में एंट्री कर USA ने रचा इतिहास, T20 वर्ल्ड कप से बाहर पाकिस्तान, दुआएं भी नहीं आईं काम

T20 World Cup 2024, Pakistan out of competition: अमेरिका और आयरलैंड के बीच मैच में बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। बारिश के कारण खेल नहीं हो पाने के कारण दोनों ही टीमों को एक-एक प्वाइंट्स से संतुष्ट होना पड़ा है। एक अंक मिलने के साथ ही अमेरिका की टीम टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार सुपर 8 में क्वालीफाई करने में कामयाब हो गई है। दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम का टी-20 वर्ल्ड कप का सफर यही समाप्त हो गया है।

पाकिस्तान का सपना चकनाचूर

इस मैच के रद्द होते ही पाकिस्तान का अगले दौर में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया। शुरुआती दो मैच यूएसए और भारत के खिलाफ गंवाने के बाद पाकिस्तान की सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा थी। लेकिन आयरलैंड-यूएसए के बीच मैच रद्द होने के बाद अब पाकिस्तान के लिए सुपर 8 के दरवाजे बंद हो गए हैं। पिछली बार फाइनल तक का सफर तय करने वाली पाकिस्तान की टीम सुपर 8 राउंड से पहले ही बाहर हो गई है।

Pakistan 1

USA ने रचा इतिहास

बारिश के कारण फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले जाने वाले इस मैच में टॉस भी नहीं किया जा सका। यह मुकाबला नहीं होने से अमेरिका और आयरलैंड को एक-एक अंक मिले, जिससे पाकिस्तान का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया। अमेरिका चार मैचों में दो जीत और एक हार के साथ पांच अंक लेकर ग्रुप में भारत के बाद दूसरे स्थान पर आ गया है। पांच अंकों के साथ अमेरिका ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है।

दुआएं भी नहीं आईं काम

पाकिस्तानी फैंस इस मुकाबले में आयरलैंड की जीत की दुआएं मांग रहे थे। लेकिन बारिश ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। ग्रुप-ए में भारत तीन मैचों में तीन मैच जीतकर छह अंक लेकर शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि अमेरिका के पांच अंक हैं और वह दूसरे स्थान के साथ सुपर 8 में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है। पाकिस्तान के अलावा आयरलैंड के लिए भी टी-20 वर्ल्ड कप में आगे का सफर समाप्त हो गया है। बारिश के कारण आयरलैंड और पाकिस्तान दोनों ही टीम ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+