बाबर-रिज़वान फिर से आउट, बांग्लादेश टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम घोषित, कौन है कप्तान?
Pakistan T20 Team: पाकिस्तानी टीम को बांग्लादेश में जाकर टी20 सीरीज खेलनी है। उस सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम की घोषणा कर दी गई है। कुछ प्लेयर्स को जगह नहीं मिल पाई है। उनमें दिग्गज प्लेयर्स के नाम भी शामिल हैं। चोट की वजह से हारिस रऊस और शादाब खान को टीम में नहीं रखा गया है।
उनके अलावा बाबर आज़म और रिज़वान भी इस टीम में शामिल नहीं किये गए हैं। युवा प्लेयर्स को पाक टीम का हिस्सा बनाया गया है। इस साल एशिया कप भी होना है, इस हिसाब से पाकिस्तानी टीम अपने युवाओं को टेस्ट करने का प्रयास कर रही है। बाबर और रिज़वान को कभी भी टीम में शामिल किया जा सकता है।

रऊफ को टीम में शामिल किया जा सकता था लेकिन अमेरिका के मेजर लीग में खेलते हुए वह चोटिल होकर बाहर हो गए। उनको हेमस्ट्रिंग में समस्या का सामना करना पड़ा है। पाक टीम ने जिन 15 नामों की घोषणा की है, उनमें कुछ नाम ऐसे भी हैं, जिनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का कोई अनुभव नहीं है।
सुफियान मुकीम को स्पिन विभाग के लिए टीम में रखा गया है। सीरीज के दौरान नजरें सलमान अली आगा के ऊपर रहने वाली हैं। वही इस टीम की कमान संभालकर बांग्लादेश जा रहे हैं। सीरीज की शुरुआत 20 जुलाई से हो जाएगी, जो 24 जुलाई तक चलने वाली है। इन तीन मैचों में युवाओं को परखने का अच्छा मौका रहेगा। इससे टीम की डिमांड भी पता चल जाएगी। ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में रिज़वान और बाबर को कम टी20 खिलाने की योजना है और नए प्लेयर्स को आगे लाने का विचार है।
बांग्लादेश दौरे के लिए पाकिस्तानी टी20 टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियल, फहीम अशरफ, फखर जमान, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्ज़ा, सुफियान मुकीम।












Click it and Unblock the Notifications