PSL 2024 Schedule: पीएसएल के 9वें सीजन का शेड्यूल जारी, 17 फरवरी को पहला मैच और 18 मार्च को खेला जाएगा फाइनल

Pakistan Super League 2024: पाकिस्तान सुपर लीग के नौवें सीजन का शेड्यूल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 17 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। टी20 लीग का पहला मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मुकाबले के साथ शुरू होगा।

चार शहरों में खेला जाएगा पीएसएल
पीसीबी की एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति ने पुष्टि की कि पीएसएल 2024 चार शहरों- कराची, लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी में खेला जाएगा। इवेंट का फाइनल 18 मार्च को कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में होगा। टूर्नामेंट के हिस्से के रूप में कुल 34 मैच खेले जाएंगे।

Pakistan Super League

कराची में खेला जाएगा फाइनल मैच
कराची 11 पीएसएल 2024 मैचों की मेजबानी करेगा, जिसमें क्वालीफायर, दो एलिमिनेटर और फाइनल शामिल हैं। लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम और रावलपिंडी का पिंडी क्रिकेट स्टेडियम प्रत्येक नौ मैचों की मेजबानी करेगा। इसके अलावा टी20 लीग के पांच मैच मुल्तान में खेले जाएंगे।

पीएसएल 2024 का पूरा शेड्यूल

  • 17 फरवरी: मैच 1, लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर (8:00 बजे)
  • 18 फरवरी: मैच 2, क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम पेशावर जाल्मी, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर (दोपहर 2:30 बजे)
  • 18 फरवरी: मैच 3, मुल्तान सुल्तांस बनाम कराची किंग्स, मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान (रात 8:00 बजे)
  • 19 फरवरी: मैच 4, लाहौर, कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडियेटर्स, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर (रात 8:00 बजे)
  • 20 फरवरी: मैच 5, मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड, मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम (रात 8:00 बजे)
  • 21 फरवरी: मैच 6, पेशावर जाल्मी बनाम कराची किंग्स, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर (दोपहर 2:30 बजे)
  • 21 फरवरी: मैच 7, मुल्तान सुल्तांस बनाम लाहौर कलंदर्स, मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान (रात 8:00 बजे)
  • 22 फरवरी: मैच 8, क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर (रात 8:00 बजे)
  • 23 फरवरी: मैच 9, मुल्तान सुल्तांस बनाम पेशावर जाल्मी, मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान (रात 8:00 बजे)
  • 24 फरवरी: मैच 10, लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर (रात 8:00 बजे)
  • 25 फरवरी: मैच 11, मुल्तान सुल्तांस बनाम क्वेटा ग्लैडियेटर्स, मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान (दोपहर 2:30 बजे)
  • 25 फरवरी: मैच 12, लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी, गद्दाफी स्टेडियम लाहौर (रात 8:00 बजे)
  • 26 फरवरी: मैच 13, पेशावर जाल्मी बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर (8:00 बजे)
  • 27 फरवरी: मैच 14, लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर (रात 8:00 बजे)
  • 28 फरवरी: मैच 15, कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड, नेशनल बैंक स्टेडियम, कराची (रात 8:00 बजे)
  • 29 फरवरी: मैच 16, कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडियेटर्स, नेशनल बैंक स्टेडियम, कराची (रात 8:00 बजे)
  • 2 मार्च: मैच 17, पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स, पिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी (दोपहर 2:30 बजे)
  • 2 मार्च: मैच 18, इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम क्वेटा ग्लैडियेटर्स, पिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी (8:00 बजे)
  • 3 मार्च: मैच 19, कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तांस, नेशनल बैंक स्टेडियम, कराची (रात 8:00 बजे)
  • 4 मार्च: मैच 20, इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी, पिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी (8:00 बजे)
  • 5 मार्च: मैच 21, पेशावर जाल्मी बनाम मुल्तान सुल्तांस, पिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी (8:00 बजे)
  • 6 मार्च: मैच 22, क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम कराची किंग्स, पिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी (दोपहर 2:30 बजे)
  • 6 मार्च: मैच 23, इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम लाहौर कलंदर्स, पिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी (8:00 बजे)
  • 7 मार्च: मैच 24, इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम कराची किंग्स, पिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी (8:00 बजे)
  • 8 मार्च: मैच 25, पेशावर जाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडियेटर्स, पिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी (रात 8:00 बजे)
  • 9 मार्च: मैच 26, कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स, नेशनल बैंक स्टेडियम, कराची (8:00 बजे)
  • 10 मार्च: मैच 27, इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस, पिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी (दोपहर 2:30 बजे)
  • 10 मार्च: मैच 28, क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम लाहौर कलंदर्स, नेशनल बैंक स्टेडियम, कराची (रात 8:00 बजे)
  • 11 मार्च: मैच 29, कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी, नेशनल बैंक स्टेडियम, कराची (8:00 बजे)
  • 12 मार्च: मैच 30, क्वेटा ग्लैडियेटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस, नेशनल बैंक स्टेडियम, कराची (रात 8:00 बजे)
  • 14 मार्च: मैच 31, क्वालीफायर (1 बनाम 2), नेशनल बैंक स्टेडियम, कराची (8:00 बजे)
  • 15 मार्च: मैच 32, एलिमिनेटर 1 (3 बनाम 4), नेशनल बैंक स्टेडियम, कराची (8:00 बजे)
  • 16 मार्च: मैच 33, एलिमिनेटर 2 (एलिमिनेटर विजेता बनाम क्वालीफायर उपविजेता), नेशनल बैंक स्टेडियम, कराची (8:00 बजे)
  • मार्च 18: मैच 34, फाइनल, नेशनल बैंक स्टेडियम, कराची (रात 8:00 बजे)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+