भारत से शर्मनाक हार के बाद संन्यास लेगा पाकिस्तान का स्टार बल्लेबाज? टीम में मची उथल-पुथल, फैंस हैरान

Pakistan star set to announce retirement: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की प्लानिंग बना रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खिलाड़ी के करीबी सूत्रों के हवाले से बताया गया कि वह संन्यास को लेकर अपने करीबी लोगों के साथ इस मामले पर चर्चा की है। भारत के खिलाफ फखर जमान चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे।

फखर जमान लेंगे संन्यास? (Pakistan star set to announce retirement)

रिपोर्ट की मानें तो चोट की वजह से बाहर होने वाले फखर जमान ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी मेरा आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट होगा। मैं वनडे क्रिकेट से ब्रेक लेना चाहता हूं। इस फैसले के पीछे की वजह मौजूदा स्वास्थ्य समस्याएं भी हैं। जमान हाइपरथायरायडिज्म से जूझ रहे हैं, जबकि चैंपियंस ट्रॉफी के पाकिस्तान के पहले मैच के दौरान भी उन्हें चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।

Pakistan 1

फखऱ जमान ने कही थी ये बात

चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद जमान ने एक पोस्ट भी किया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फखर ने एक भावनात्मक संदेश शेयर करते हुए कहा कि सबसे बड़े मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना इस देश के हर क्रिकेटर का सम्मान और सपना है। मुझे गर्व के साथ कई बार पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला है।

उन्होंने आगे लिखा कि दुर्भाग्यवश मैं अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गया हूं। इस अवसर के लिए मैं अल्लाह का आभारी हूं। मैं घर से ही अपने लड़कों का समर्थन करूंगा। यह केवल शुरुआत है। पाकिस्तान जिंदाबाद। बता दें कि फखर जमान ने 86 वनडे मैच खेले हैं और 46.21 की औसत के साथ 3651 रन बनाए हैं। अपने वनडे करियर में उन्होंने दोहरा शतक भी जड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+