'बांग्लादेश को उम्मीद नहीं थी, पाकिस्तान से मिला धोखा!', T20 World Cup को लेकर ICC का बड़ा फैसला
T20 World Cup Big Update: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में अब ज्यादा दिनों का समय नहीं रह गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के बीच जारी तनातनी ने टूर्नामेंट के आयोजन पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। इस बीच पाकिस्तान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह टूर्नामेंट से पीछे नहीं हटेगा, जिससे बांग्लादेश की रणनीतिक स्थिति कमजोर होती दिख रही है।
मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के बाद हुआ था विवाद (T20 World Cup Big Update)
विवाद की शुरुआत तब हुई जब बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया। इस घटना से नाराज बांग्लादेश ने तुरंत ही अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके अलावा सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से मांग की कि उनके ग्रुप-स्टेज के मैच भारत से बाहर स्थानांतरित किए जाएं।

आईसीसी का बड़ा फैसला
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को स्पष्ट चेतावनी दी है कि भारत में खेलने से इनकार करने पर उन्हें 2026 टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया जाएगा। बुधवार (21 जनवरी) को हुई बोर्ड मीटिंग में सदस्यों ने सर्वसम्मति से बांग्लादेश को 'रिप्लेस' करने के पक्ष में मतदान किया है। आईसीसी ने सुरक्षा कारणों के दावे को खारिज करते हुए BCB को अंतिम 24 घंटे की मोहलत दी है। यदि बांग्लादेश पीछे हटता है, तो ग्रुप-C में उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया जाएगा। टूर्नामेंट के शेड्यूल की गरिमा बनाए रखने के लिए आईसीसी अब किसी भी समझौते के मूड में नहीं दिख रही है।
बांग्लादेश ने भारत आने से किया इनकार
बांग्लादेश को ग्रुप-बी के मैच मुंबई और कोलकाता में खेलने हैं। हालांकि, आईसीसी ने भारत में सुरक्षा जोखिम का खतरा नहीं बताते हुए इस अनुरोध को खारिज कर दिया है। चर्चा थी कि पाकिस्तान, बांग्लादेश के समर्थन में वर्ल्ड कप का बहिष्कार कर सकता है। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह निराधार बताया है।
पाकिस्तान नहीं करेगा वर्ल्ड कप को बॉयकोट
चैंपियंस ट्रॉफी विवाद के बाद हुए समझौते के तहत पाकिस्तान के सभी मैच पहले से ही श्रीलंका में निर्धारित हैं। इसलिए उनके पास बहिष्कार का कोई तकनीकी आधार नहीं है। पीसीबी का मानना है कि वह पहले से ही 'हाइब्रिड मॉडल' का लाभ उठा रहा है, ऐसे में बांग्लादेश के निजी विवाद में पड़ना तार्किक नहीं है। ग्रुप स्वाइप और आईसीसी का अल्टीमेटम बांग्लादेश ने बीच का रास्ता निकालते हुए आयरलैंड के साथ ग्रुप बदलने का प्रस्ताव भी रखा था, ताकि वे अपने मैच श्रीलंका में खेल सकें।
लेकिन आईसीसी ने आयरलैंड को भरोसा दिलाया है कि ऐसा कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। अब आईसीसी ने कड़ा रुख अपनाते हुए बांग्लादेश को 21 जनवरी तक की अंतिम समय-सीमा दी है। यदि बांग्लादेश खेलने से मना करता है, तो स्कॉटलैंड को उनकी जगह ग्रुप-बी में शामिल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications