VIDEO: पाकिस्तान क्यों नहीं आ रहे आप? सूर्यकुमार यादव से पाकिस्तानी फैन का सवाल, मिला शानदार जवाब

Suryakumar Yadav On Champions Trophy: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पर भी पड़ सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घोषणा की है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से मना करेगा। इस निर्णय के बाद खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) 2025 से 2031 तक होने वाले ICC टूर्नामेंट्स में भारत के मुकाबले का बहिष्कार करने पर विचार कर रहा है।

सूर्यकुमार यादव से पाकिस्तानी फैन का सवाल

ऐसे में अब भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सूर्यकुमाकर यादव से चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर सवाल किया जाता है, जिस पर उन्होंने बेहतरीन जवाब देना का काम किया। पाकिसानी फैन ने दक्षिण अफ्रीका में सूर्यकुमार यादव से पूछा कि आप लोग पाकिस्तान क्यों नहीं आ रहे हैं?

Pakistan 1

मिला शानदार जवाब

इस सवाल का जवाब देते हुए सूर्यकुमार यादव ने फैन से कहा कि देखिए, यह सब हमारे हाथ में नहीं है। यह क्रिकेट बोर्ड और भारत सरकार का फैसला है। चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बहस हाल ही में और बढ़ गई है, क्योंकि भारत ने टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा न करने का कड़ा रुख अपनाया है। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि अगर यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में आयोजित किया जाता है तो भारतीय टीम इसमें भाग नहीं लेगी।

पाकिस्तान में खेलने से इनकार

भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान में खेलने से इनकार करने से क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है। खासकर उन फैंस को तगड़ा झटका लगा है जो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फैसले ने न केवल पीसीबी के भीतर रोष पैदा किया है, बल्कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट आयोजनों के भविष्य को लेकर भी कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+