'भारत में होने वाले 2023 विश्व कप पर हमारा फोकस है', BCCI और PCB की लड़ाई के बीच बोले बाबर आजम

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि हमारा फोकस इस साल भारत में होने वाले विश्व कप पर है। बाबर आजम ने कहा कि टीम के बाकि खिलाड़ी मेरे और रिजवान के भरोसे ना रहें।

Babar Azam

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने इसी साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। बाबर आजम ने कहा है कि पाकिस्तान इस साल के अंत तक भारत में खेले जाने वाले वनडे विश्व कप पर ही अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है। आपको बता दें कि बाबर का यह बयान इसलिए बड़ा है क्योंकि पिछले 2 महीने से पाकिस्तान लगातार 2023 विश्व कप खेलने के लिए भारत की यात्रा करने से इनकार कर रहा है। पाकिस्तान की तरफ से यह इनकार इसलिए किया जा रहा है क्योंकि भारत ने इस साल होने वाले एशिया कप के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है।

मेरे और रिजवान के भरोसे ना रहे टीम- बाबर

पीसीबी और बीसीसीआई के बीच चल रही इस लड़ाई के बीच बाबर आजम ने जियो न्यूज से बात करते हुए कहा है, "हम भारत में होने वाले विश्व कप पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, हमारा प्रयास यही है कि हम इस विश्व में अच्छा प्रदर्शन करें और विश्व कप अपने नाम करेंगे।" बाबर ने आगे कहा है कि मैं मोहम्मद रिजवान के साथ रन बनाने की कोशिश करूंगा, क्योंकि हमारे पास टॉप ऑर्डर में अच्छा कॉम्बिनेशन है, लेकिन हर मैच में स्कोर करना संभव नहीं है इसलिए टीम के बाकि खिलाड़ियों को यह सोचना होगा कि वो दो खिलाड़ियों के भरोसे ही ना रहें। बाबर ने कहा कि हमारे पास काफी मैच जिताऊ प्लेयर हैं।

बाबर ने इस दौरान अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी की शैली को लेकर हो रही आलोचनाओं पर बोलते हुए कहा कि जब तक हम खेलेंगे तब आलोचना जारी रहेंगे, क्योंकि ऐसा हो ही नहीं सकता कि हर कोई आपके पक्ष में ही बोलेगा। बाबर ने कहा कि मैं हमेशा पॉजिटिव रहने की कोशिश करता हूं क्योंकि यह मेरे आत्मविश्वास के स्तर में सुधार करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+