Video: PSL में जब पाकिस्तानी फैंस ने सना जावेद को कहा 'सानिया मिर्जा', सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का रिएक्शन
Sana Javed and Shoaib Malik: पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक की तीसरी पत्नी सना जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो उस वक्त का है, जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना PSL 2024 में अपने पति शोएब मलिक और उनकी टीम कराची किंग्स को चीयर करने के लिए मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पहुंची थीं।
सना जावेद को 'सानिया मिर्जा' कहकर चिढ़ाया
इस दौरान पाकिस्तानी फैंस ने PSL के मौजूदा संस्करण में शोएब मलिक की तीसरी पत्नी सना जावेद को उनकी दूसरी पत्नी सानिया मिर्जा के नाम से चिढ़ाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में सना को जाते हुए देखा जा सकता है, तभी कुछ फैंस ने 'सानिया मिर्जा' के नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने फैन्स को नजरअंदाज किया और चलती बनीं।

सना और शोएब की शादी पर आईं मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
दरअसल, शोएब मलिक ने 20 जनवरी को सना से शादी की थी, जिस पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। 42 वर्षीय शोएब की पहली शादी 2002 में आयशा सिद्दीकी से हुई थी, जो 7 अप्रैल, 2010 को तलाक के बाद समाप्त हो गई। इसके बाद उन्होंने 12 अप्रैल, 2010 को भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शादी की।
यहां देखें वीडियो
सानिया द्वारा खुला (एकतरफा तलाक) का विकल्प चुनने के बाद शोएब मलिक ने सना जावेद से शादी कर ली। सानिया और शोएब का एक बेटा है, जिसका नाम इज़हान मिर्ज़ा मलिक है, जिसका जन्म 30 अक्टूबर, 2018 को हुआ था।
रविवार (18 फरवरी) को पीएसएल के अपने शुरुआती गेम में मुल्तान सुल्तांस ने कराची किंग्स को 55 रनों से हरा दिया, जिससे शोएब मलिक का अर्धशतक व्यर्थ हो गया। शोएब मलिक ने दो छक्कों और पांच चौकों की मदद से 35 गेंदों में 53 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को फिनिश लाइन से आगे ले जाने में असफल रहे।












Click it and Unblock the Notifications