Ayesha Naseem: इस्लाम के लिए क्रिकेट से त्याग, पाकिस्तान की खिलाड़ी ने 18 साल की उम्र में लिया संन्यास

Ayesha Naseem Retirement: पाकिस्तान क्रिकेट की एक होनहार युवा खिलाड़ी आयशा नसीम ने क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया है। आयशा ने इस्लाम के हिसाब से जीने को लेकर ये बड़ा ऐलान किया है। गुरुवार को 18 वर्षीय क्रिकेटर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपने फैसले की जानकारी दी।

पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर्स की बात करें तो आयशा एक उभरती हुई खिलाड़ी थीं, और अब खेल छोड़ने का उनका फैसला उनके फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। 2020 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने के बाद आयशा ने 30 टी20ई और चार एकदिवसीय मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है, और दोनों फॉर्मेट में क्रमशः 369 और 33 रन बनाए हैं।

Ayesha Naseem Retirement

कई रिपोर्टों के अनुसार, नसीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलग होने का विकल्प चुना है क्योंकि वह इस्लाम के अनुसार अपना जीवन जीना चाहती हैं। नसीम ने पीसीबी से कहा कि, 'मैं क्रिकेट छोड़ रही हूं और इस्लाम के मुताबिक अपनी जिंदगी जीना चाहता हूं।'

दरअसल, महज तीन साल पहले आयशा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने ग्रीन आर्मी के लिए 34 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 400 से अधिक रन बनाए हैं। आयशा ने पाकिस्तान के लिए 4 वनडे मैचों में 33 रन बनाए। खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्होंने पाकिस्तान के लिए 369 रन बनाए। उन्होंने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2020 में थाईलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड? जानें कितनी बार PAK को मिली शिकस्त

आयशा ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान के लिए अपनी अंतिम उपस्थिति दर्ज की। नसीम ने पाकिस्तान के लिए अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन गेंदों में शून्य पर आउट किया। पाकिस्तान अगले महीने तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की महिलाओं की मेजबानी करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+