पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने तोड़ी मजहब की दीवार, इस्लाम छोड़कर की दूसरे धर्म के लड़के से शादी? तस्वीरें वायरल
पाकिस्तान के क्रिकेटरों ने अन्य धर्मों की लड़कियों से शादी करके उनका धर्म परिवर्तन करवाने का काम कई बार किया है। यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसके अलावा युसूफ योहाना को क्रिश्चियन से मुस्लिम बनाने में भी पाकिस्तानी प्लेयर्स आगे रहे हैं। बाद में वह मोहम्मद युसूफ बन गए।
अब एक पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने शादी है और उसका पति किसी दूसरे धर्म से आता है। शादी की तस्वीरों से पता चलता है कि शायद मजहब छोड़कर दूसरा धर्म अपना लिया है। यह लड़की पाकिस्तानी प्लेयर के पूर्व खिलाड़ी आकिब जावेद की है, जो टीम के हेड कोच भी हैं।

पाकिस्तानी टीम के हेड कोच की बेटी उकबा आकिब शादी के बंधन में बंध गई हैं। यह समारोह यूनाइटेड किंगडम में आयोजित किया गया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। उकबा की मां फर्जाना आकिब ने शादी के खास पलों को साझा करते हुए नवविवाहित जोड़े के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
उकबा की शादी की रस्मों को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। सामने आए विजुअल्स में समारोह का आयोजन ईसाई परंपरा के अनुरूप होता नजर आ रहा है। एक वीडियो में आकिब जावेद अपनी बेटी के साथ समारोह स्थल पर पहुंचते दिखाई देते हैं और उसे स्टेज की ओर ले जाते हैं। इससे कयास लगने लगे हैं कि क्या इस शादी के लिए आकिब की बेटी ने धर्म परिवर्तन कर लिया है।
क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी हुई
आकिब जावेद का परिवार मुस्लिम धर्म को मानता है लेकिन सोशल मीडिया पर शेयर फोटो से मालूम पड़ रहा है कि उनकी बेटी की शादी क्रिश्चियन रीति रिवाज से हुई है। फर्जाना आकिब ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आकिब जावेद अपनी बेटे को शादी के लिए स्टेज की तरफ लेकर आ रहे हैं। उकबा का एजुकेशनल बैकग्राउंड बहुत अच्छा है। उन्होंने यूके में ही अपनी डिग्री पूरी की थी।
आकिब थे पाकिस्तानी टीम के सदस्य
पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद वर्तमान समय में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं। इसके साथ ही वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की पुरुष राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य भी हैं। पाकिस्तानी टीम के लिए वह दस साल क्रिकेट खेले थे और स्विंग के साथ तेज गेंदबाजी के साथ जाने जाते थे।


Click it and Unblock the Notifications
