पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्लेयर्स को नहीं मिल रही सैलरी, चौंकाने वाली वजह आई सामने

एक ही समय में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में अलग-अलग संकट चल रहे हैं। टीम में उठापटक चल रही है लेकिन बोर्ड में भी मामला खराब ही है। प्लेयर्स को उनकी सैलरी तक नहीं मिल रही है। यह भी सामने नहीं आ पाया है कि कब तक पाक टीम के खिलाड़ियों को उनकी सैलरी मिलेगी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में वित्तीय संकट चल रहा है। बताया जा रहा है कि प्लेयर्स को चार महीनों से सैलरी नहीं मिली है। पाक बोर्ड व्यस्त कार्यक्रम में आर्थिक संकट से गुजर रहा है। स्टेडियम चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए रिनोवेट कराए जा रहे हैं। अगले साल बड़ा इवेंट होना है।

pakistan team

सैलरी नहीं मिलने वाले प्लेयर्स में कुछ बड़े नाम हैं। बाबर आज़म, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी जैसे हाई-प्रोफ़ाइल क्रिकेटर शामिल हैं। समस्या के समाधान को लेकर पीसीबी की तरफ से फ़िलहाल कोई समय सीमा का जिक्र नहीं किया गया है।

पीसीबी ने केन्द्रीय अनुबंध में कटौती करने के फैसले से खुद को पीछे हटा लिया है। धन राशि में कमी दर्ज की गई है। इस संकट से चैम्पियंस ट्रॉफी में खलल देखने को मिल सकता है। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए तैयारियां भी चल रही हैं। आईसीसी की टीम आकर निरीक्षण करके गई है।

टीम में भी चीजें ठीक नहीं चल रही है। बाबर आज़म ने सफेद गेंद टीम की कप्तानी छोड़ दी है। बाबर ने दो दिन पहले ही अपना पद छोड़ा है। अब नया कप्तान बनाने की चुनौती भी रहेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक साथ कई मोर्चों पर घिरा हुआ है। देखना होगा कि इन समस्याओं का समाधान कब तक होता है।

टेस्ट क्रिकेट में टीम को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। रेड बॉल क्रिकेट में पाकिस्तानी टीम की कमान शान मसूद के हाथ में है। टीम का अगला असाइनमेंट इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज है। इंग्लिश टीम टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+