'अब रोने का कोई फायदा नहीं', पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का रमीज राजा पर फूटा गुस्सा
yasir ali on ramiz raja: इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में उथल-पुथल मची हुई है। चेयरमैन के पद से हटाए जाने के बाद से ही रमीज राजा लगातार पीसीबी पर निशाना साध रहे हैं।

yasir ali on ramiz raja: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष लगातार खुद के साथ हुई बदसलूकी पर बयानबाजी कर रहे हैं। अपने ऑफिश्यली यू-ट्यूब चैनल पर उन्होंने कई बातों का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे पीसीबी अध्यक्ष के रूप में बर्खास्त किए जाने के बाद उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। नए पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी पर उन्होंने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
रमीज राजा ने लगाए गंभीर आरोप
रमीज राजा ने पीसीबी से बाहर किए जाने के बाद नई प्रबंधन समिति के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी है। पाकिस्तान को अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार के कुछ दिनों बाद रमीज राजा को उनके पद से हटा दिया गया। जिसके बाद उन्होंने नए पीसीबी प्रमुख की तीखी आलोचना करते हुए उन पर कई गंभीर आरोप लगा दिए। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में यह मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है।
अब रोने का कोई मतलब नहीं
रमीज राजा को इस तरह बहसबाजी करता देख कई दिग्गजों ने इस पर नाराजगी जताई है। समा टीवी के साथ बातचीत के दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर यासिर अली ने कहा कि रमीज राजा को अब शांत हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब रोने का कोई फ़ायदा नहीं है। यासिर अली का मानना है कि राजा को उनके पतन के लिए दोषी ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने पीसीबी चेयरमैन पद पर रहते हुए कई गलतियां की थी।
रमीज राजा ने फैंस के सामने किए थे कई खुलासे
अली ने समा टीवी के साथ बातचीत के दौरान यासिर अली ने कहा कि रमीज राजा कहते हैं कि एक क्रिकेटर को इस तरह के दुर्व्यवहार का सामना नहीं करना चाहिए। लेकिन वह डेढ़ साल से क्या कर रहा थे जब वह इस पद पर थे। उन्होंने यह नियम क्यों नहीं बनाया कि कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं कर सके। राजा की कमी को उजागर करते हुए यासिर अली ने और भी कई बातों का जिक्र किया। रमीज राजा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर फैंस के सामने कहा था कि ऑफिस से उन्हें अपने कपड़े लेने की अनुमति नहीं थी और माहौल ऐसा लगा जैसे एफआईए ने घर पर छापा मारा हो।












Click it and Unblock the Notifications