Pakistan Bans IPL Live Streaming: आईपीएल का क्रेज देख तिलमिलाया पाकिस्तान, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर लगाया बैन

Pakistan Bans IPL Live Streaming: आईपीएल 2025 की जबरदस्त लोकप्रियता और भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच PAK सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार देर रात पाकिस्तान सरकार ने देश के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और वेबसाइट्स पर आईपीएल 2025 की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर रोक लगा दी है।

इस फैसले को भारत द्वारा पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 की स्ट्रीमिंग बंद करने के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। 24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म FanCode ने PSL की स्ट्रीमिंग तत्काल प्रभाव से बंद कर दी थी।

Pakistan Bans IPL Streaming

पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े डिजिटल और कूटनीतिक कदम उठाए हैं।

भारतीय एक्शन के बाद पाकिस्तान की प्रतिक्रिया
भारत ने PSL स्ट्रीमिंग बंद करने के साथ-साथ पाकिस्तानी क्रिकेटरों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी डिजिटल बैन लगाए। इन कदमों के जवाब में पाकिस्तान ने अब IPL की स्ट्रीमिंग पर बैन लगा दिया है।

भारत में PAK क्रिकेटर्स के अकाउंट ब्लॉक
22 अप्रैल 2025 के बाद से भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक लगातार जारी है, इस एक्शन की चपेट में अब तक 6 से ज्यादा पाकिस्तानी क्रिकेटर्स आ चुके हैं, जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट्स को हिंदुस्तान में ब्लॉक कर दिया गया है।

इनमें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर और हारिस रऊफ, वसीम अकरम जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अर्शद नदीम और अन्य सेलेब्रिटीज के अकाउंट भी ब्लॉक किए गए हैं, और ये संख्या लगातार बढ़ रही है।

BCCI के संभावित बहिष्कार की चर्चा
इसी बीच, बीसीसीआई (BCCI) के पाकिस्तान के साथ क्रिकेटिंग संबंध पूरी तरह तोड़ने की भी चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत न केवल ICC और ACC टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर सकता है, बल्कि आगामी एशिया कप 2025 पर भी इसका असर पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+