PAK vs ENG: बाबर को किया उसने रिप्लेस जिसने खेला नहीं एक भी मैच, दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग XI

PAK vs ENG: पहले टेस्ट में बुरी तरह हारने के बाद पाकिस्तान ने मुल्तान में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। सीनियरों के बाहर करने के बाद घोषित टीम में से प्लेइंग इलेवन चुनी गई है। बाबर आज़म की जगह ऐसे खिलाड़ी को लाया गया है, जिसने एक भी मैच नहीं खेला है।

अगले मैच में इंग्लैंड को टक्कर देने के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में स्पिनरों की भरमार देखने को मिली है। तीन स्पिनरों को टीम में शामिल किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि पिच में स्पिनरों के लिए मदद हो सकती है। हालांकि वहां सपाट पिचें ही ज्यादा होती हैं।

pakistan team

कामरान गुलाम को बाबर आज़म की जगह खेलने के लिए चुना गया है। वह अपना डेब्यू मैच खेलने के लिए तैयार हैं। टीम में सिर्फ एक तेज गेंदबाज को शामिल किया गया है। हालांकि टीम में बदलाव का फैन्स ने समर्थन नहीं किया। बाबर आज़म, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी को बाहर करने के निर्णय की आलोचना हुई है।

शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और अबरार अहमद की जगह नोमल अली, साजिद खान और जाहिद महमूद को शामिल किया गया है। अब यह देखना होगा कि यह रणनीतिक बदलाव पाकिस्तान के लिए फायदेमंद साबित होगा या नहीं। पिछले मैच में पाकिस्तान की गेंदबाजी फिसड्डी साबित हुई थी।

उधर इंग्लैंड ने भी मंगलवार को होने वाले इस टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। इंग्लिश टीम में नियमित कप्तान बेन स्टोक्स की वापसी हुई है। पिछले मैच में ओली पोप कप्तान थे। स्टोक्स के आने से टीम में गेंदबाजी विकल्प बढ़ गया है। तीन मैचों की इस सीरीज में इंग्लैंड टीम 1-0 से आगे चल रही है।

दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, आमिर जमाल, नोमान अली, साजिद खान और जाहिद महमूद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+