सना जावेद के बाद एक और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुईं ट्रोल, बाबर आजम से शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो मिली ये सजा
Pakistan Actor Nazish Jahangir Troll: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। वहीं दूसरे मैच में पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की थी। पहला मैच गंवाने के बाद तीसरे और चौथे मुकाबले को न्यूजीलैंड की टीम ने अपने नाम किया और सीरीज में बढ़त हासिल कर ली।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुई ट्रोल
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए बाबर आजम को एक बार फिर से पाकिस्तान टीम का कप्तान बनाया गया है। इस सीरीज के दौरान पाकिस्तानी एक्ट्रेस नाजिश जहांगीर सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा ट्रोल की जा रही है। नाजिश जहांगीर को बाबर आजम की वजह से ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है।

बाबर के साथ शादी के लिए किया मना
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फैन ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस से पूछा था कि अगर आपको बाबर आजम शादी का ऑफर दे तो आपका रिप्लाई क्या होगा? एक्ट्रेस ने इसपर कहा कि माजरत करूंगी यानी सॉरी बोलूंगी। इसके बाद से ही बाबर आजम के फैंस लगतार नाजिश को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर नजिस लगातार ट्रोल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर बयां किय़ा दर्द
इस बीच नाजिश का एक फेक पोस्ट भी वायरल हुआ। जिसमें लिखा था कि आप अपनी बहन का रिश्ता बाबर आजम को दे दो। हालांकि बाद में नाजिश ने साफ किया कि वह पोस्ट उनका नहीं था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट फेक है। उन्होंने एक अन्य पोस्ट कर लिखा कि मुझे बाबर के फैंस से अलग-अलग आपत्तिजनक कमेंट मिल रहे हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कई टीवी सीरियल में काम किया है। हालांकि, इस मामले पर बाबर आजम की तरफ से अब तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications