PAK vs UAE: पाकिस्तान की नौटंकी से टॉस में देरी, कब शुरू होगा मैच, अब पाक ने टेके घुटने
PAK vs UAE: पाकिस्तान ने एशिया कप में यूएई के खिलाफ आज होने वाला मैच नहीं खेलने का फैसला लिया, ऐसी खबरें आई थीं लेकिन अब इस पर एक नई खबर निकलकर सामने आई है। पाक टीम मैच खेलेगी लेकिन टॉस में देरी होगी क्योंकि पाक टीम को वापस होटल जाने का निर्देश पीसीबी ने दिया था।
एंडी पाइक्रॉफ्ट को बतौर मैच रेफरी बदलने की मांग के चलते पाकिस्तानी टीम अड़ी हुई थी लेकिन आईसीसी ने उनकी एक नहीं सुनते हुए रेफरी नहीं बदला। पाकिस्तानी टीम समय पर स्टेडियम भी नहीं आई और मैच रद्द होने की कगार पर आ गया।

इसके बाद खबर आई कि मुकाबला देरी से शुरू होगा। टीम होटल से निकल गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और सरकार ने मिलकर यह ड्रामा किया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ही एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष हैं लेकिन आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह हैं। यह टक्कर वहां से ही चल रही थी। मैदान पर भारत-पाक, ऑपरेशन सिंदूर में भारत-पाक और अब क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में भी भारत-पाक हुआ है।
PAK vs UAE: कब होगा टॉस
भारतीय समय के अनुसार अब इस मुकाबले का टॉस रात 8:30 पर होना है, मुकाबले की पहली गेंद भारतीय समय के अनुसार रात 9 बजे डाली जाएगी। साफ़ तौर पर यह मुकाबला अब एक घंटे की देरी पर चला गया है।












Click it and Unblock the Notifications