PAK vs SA: पाकिस्तान को भी मिला 'मिस्टर 360', डिविलियर्स और सूर्या की तरह मचाता है तबाही

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम सहित विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का बल्ला वर्ल्ड कप में अब तक शांत रहा है। इन दोनों ही बल्लेबाजों पर पाकिस्तान की टीम सबसे अधिक निर्भर रही है।

PAK vs RSA, 36th Match, Super 12 Group 2, ICC Mens T20 World Cup 2022 Highlights: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम सहित विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का बल्ला वर्ल्ड कप में अब तक शांत रहा है। इन दोनों ही बल्लेबाजों पर पाकिस्तान की टीम सबसे अधिक निर्भर रही है। लेकिन वर्ल्ड कप में इनके आउट ऑफ फॉर्म में होने से मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों पर दबाव देखने को मिला।

पहले दो मैचों में मिली हार

पहले दो मैचों में मिली हार

सलामी बल्लेबाजों के फ्लॉप होने की वजह से पाकिस्तान को भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के लिए दक्षिण अफ्रीका के लिए करो या मरो का मुकाबला था। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान एक बार फिर जल्द ही पवेलियन लौट गए। ऐसे में फखर जमां की जगह अपना पहला वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले मोहम्मद हारिस पर सबकी नजरें थी।

मोहम्मद हारिस ने खेली गजब की पारी

मोहम्मद हारिस ने खेली गजब की पारी

मोहम्मद हारिस ने आते ही तेज गति से रन बनाने की शुरुआत कर दी। मोहम्मद हारिस ने 254.55 की स्ट्राइक रेट से तूफानी अंदाज में 28 रनों की पारी खेली। हारिस की पारी भले ही छोटी थी, लेकन इस पारी ने दिग्गजों को खासा प्रभावित किया। मोहम्मद हारिस ने एनरिक नॉर्खिया की एक गेंद को डिविलियर्स की तरह पीछे की तरफ शॉट लगाया। आईसीसी ने मोहम्मद हारिस के इस शॉट के वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया।

हर तरफ हो रही है शॉट की तारीफ

हर तरफ हो रही है शॉट की तारीफ

हारिस का स्कूप शॉट देखकर एनरिक नॉर्खिया के साथ-साथ कमंटेटर भी हैरान रह गए। आकाश चोपड़ा और हरभजन सिंह ने इस बल्लेबाज की खूब तारीफ की। गौतम गंभीर ने भी पाकिस्तान को इस खिलाड़ी को अधिक से अधिक मैच खिलाने की सलाह दी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 185 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए इस मैच में जीत करना बेहद जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+