PAK vs NZ: 'IPL ने फीकी कर दी हमारी सीरीज', न्यूजीलैंड की कमजोर टीम पर झल्लाया पूर्व पाक ऑलराउंडर
PAK vs NZ T20: पाकिस्तानी पूर्व ऑलराउंडर ने इस बात पर सवाल उठाया है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को आईपीएल में खेलने के लिए एनओसी कैसे मिल गया है। इस समय न्यूजीलैंड की कमजोर टीम पाकिस्तान में मौजूद है।

New Zealand Cricket Team: न्यूजीलैंड के क्रिकेटर इस समय भारत और पाकिस्तान दोनों जगह पर मौजूद है। भारत में IPL में काफी कीवी खिलाड़ी खेल रहे हैं जिसमें केन विलियमसन जैसे दिग्गज भी शामिल थे लेकिन उनको गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए पहले ही मैच में ऐसी चोट लगी कि वह पूरी लीग से ही बाहर हो गए। (Pic- BLACKCAPS Twitter)
अब टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन फिलिप्स, फिन एलेन जैसे खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं। दूसरी और न्यूजीलैंड के बाकी खिलाड़ी पाकिस्तान में 14 अप्रैल से शुरू हो रही पांच मैचों की T20 सीरीज में खेलने जा रहे हैं। जाहिर है आईपीएल के चलते उनकी टीम में वह ताकत नहीं है जो इस समय पाकिस्तान के पास है।
टॉम लॉथम न्यूजीलैंड की टीम की अगुवाई करेंगे। इससे बात से पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक खुश नहीं है। रज्जाक को इस बात से भी ताज्जुब है कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने के लिए अपने बोर्ड से 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' यानी एनओसी कैसे मिल गया।
न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान टी20 सीरीज की बाकी डिटेल्स यहां पढ़ सकते हैं- PAK vs NZ 2nd T20: दूसरे टी20 में जानें कैसी होगी न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और मौसम
रज्जाक ने जिओ न्यूज पर बात करते हुए कहा, सबसे पहले तो न्यूजीलैंड को अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ आना चाहिए था। कुछ लोग आईपीएल चले गए तो कुछ फिट नहीं है। इस सीरीज में कोई दिलचस्पी पैदा नहीं हो रही है।
"जब हमने टेस्ट खेला था तो उनके पास पूरी मजबूत टीम थी और हमने बढ़िया मुकाबले देखे थे। अब उनके पास मजबूत खिलाड़ी नहीं है और ये ऐसे ही लग रहा है जैसे तब लगा था जब हमने अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी कमजोर टीम भेजी थी।"
यह भी पढ़ें- PAK vs NZ T20I: IPL के धमाल के बीच शुरू होगी टी20 सीरीज, भारत में टीवी और स्ट्रीमिंग पर कहां देखें मैच
रज्जाक आगे कहते हैं, मुझे नहीं पता यह लोग लीग में खेलने के लिए एनओसी कैसे हासिल कर लेते हैं। पहली प्राथमिकता तो अपनी नेशनल टीम के लिए खेलना होनी चाहिए। यह बहुत ही अजीब है कि वह इतनी युवा टीम के साथ यहां पर आ गए हैं।
पांच टी20 मैचों में से पहला शुक्रवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा। बाकी दो मैच भी यहीं पर होंगे। फिर अंतिम दो मैच रावलपिंडी में होंगे। इसके बाद पांच मैचों की ही वनडे सीरीज होगी। बाबर आजम अब कप्तान के रूप में पाकिस्तान टीम में लौटेंगे और शाहीन अफरीदी भी जुड़ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications