PAK vs NZ: '4 दिन की बकवास के बाद आपने खराब लाईट कहकर टेस्ट मैच रोक दिया,' भड़के न्यूजीलैंड के खिलाड़ी
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच भी खराब लाईट के कारण ड्रॉ हो गया। इस पर न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ने बड़ी प्रतिक्रिया दी।

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में लगातार दूसरा टेस्ट खराब लाईट के कारण ड्रॉ हो गया। अंतिम दिन के खेल के अंतिम क्षणों में अम्पायरों ने खेल रोकने के लिए कहा। इस समय जीत और हार के बीच काफी कम फासला था। कीवी टीम को एक विकेट चाहिए था और पाकिस्तान को 15 रन की दरकार थी। तीन ओवरों का खेल बचा हुआ था। अम्पायरों के निर्णय को लेकर अब सवाल भी खड़े हुए हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिस ने अम्पायरों का निर्णय समझ से बाहर माना।
स्टायरिस ने एक ट्वीट में लिखा कि दोनों ही टीमों के पास मैच जीतने का मौका था। 3 ओवर शेष रहते हम मैदान छोड़कर आ गए। टेस्ट क्रिकेट संकट में क्यों है, इसका उदाहरण यह है। हर तरह का मुकाबला करते हुए दोनों ही टीमों ने अच्छा कार्य किया। स्टायरिस को जवाब देते हुए जेम्स नीशम ने कहा कि आप चार दिनों की बकवास के बाद एक आकर्षक फिनिश की तरफ पहुँचते हैं और बाद में यह देखना पड़ता है।
हालांकि मैच ड्रॉ समाप्त हो गया लेकिन पाकिस्तान को राहत मिली। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान इस बार पराजित नहीं हुई। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज के दो मैच ड्रॉ रहे। इससे पहले इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया था। मेजबान टीम को इस तरह पराजित करते हुए इंग्लैंड ने धमाका किया था। ऑस्ट्रेलिया ने भी पाकिस्तान को टेस्ट मैच हराया था। इस बार खराब लाईट के कारण दोनों मैचों के अंतिम सेशन में खेल रोकना पड़ा।
पहले टेस्ट के आखिरी दिन के अंतिम क्षणों में खेल रोकने के बाद न्यूजीलैंड के फैन्स ने सवाल भी उठाया था। कीवी टीम के फैन्स ने कहा था कि अम्पायरों ने जानबूझकर खेल रोका है। अलीम डार पर घरलू टीम को फायदा पहुँचाने के आरोप भी लगे थे। इस बार पाकिस्तान को जीतने के लिए 15 रन चाहिए थे और मैच रोकते ही एक बार फिर से ड्रॉ देखने को मिला।












Click it and Unblock the Notifications