PAK vs NZ: 'रमजान आ गया है, अब हमें कोई नहीं रोक सकता', मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी खुली चेतावनी
PAK vs NZ, Shadab Khan: टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण की शुरुआत पाकिस्तान और न्यूजीलैंड मैच से होने जा रहा है। पाकिस्तानी टीम के उप-कप्तान शादाब खान भारत के खिलाफ मिली हार के बाद अपने पूर्व खिलाड़ियों पर तंज कसने का काम किया था। इस घटना के बाद से ही वह सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। इस बीच शादाब खान का एक और बयान फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रहा है।
रमजान के महीने में टीम को होगा फायदा? (PAK vs NZ, Shadab Khan)
नामीबिया के खिलाफ शानदार जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए शादाब ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। यह टीम के लिए मैदान पर '12वें खिलाड़ी' की तरह काम करेगा। शादाब खान का यह बयान केवल धार्मिक संदर्भ में नहीं, बल्कि टीम के मनोबल के नजरिए से भी अहम है। क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि इस टूर्नामेंट्स के दौरान जब खिलाड़ी रोजे और इबादत के साथ मैदान पर उतरते हैं, तो उनमें एक अलग तरह का अनुशासन देखने को मिलती है।

शादाब खान ने दिया आलोचकों को जवाब
शादाब के अनुसार, रमजान का महीना टीम को वह अतिरिक्त सुरक्षा और प्रेरणा प्रदान करता है, जिसका अंदाजा विपक्षी टीमें अक्सर नहीं लगा पातीं। अपनी व्यक्तिगत फॉर्म और भारत के खिलाफ मैच में हुए खराब प्रदर्शन पर उठ रहे सवालों का भी शादाब ने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब से मैं टीम में वापस आया हूं, केवल एक खराब ओवर के कारण मेरी आलोचना हो रही है। मैं खुद को किसी के सामने सही साबित करने के लिए नहीं खेलता। वह सिर्फ एक बुरा दिन था।
जीत की पटरी पर लौटा पाकिस्तान
नामीबिया पर जीत ने पाकिस्तान को वह जरूरी आत्मविश्वास दिया है, जिसकी उन्हें ग्रुप स्टेज की गलतियों के बाद जरूरत थी। हालांकि, सेमीफाइनल की राह अब और कठिन होने वाली है। ड्रेसिंग रूम का माहौल अब भारत के खिलाफ मैच की हार से उबरकर खिताब जीतने की ओर मुड़ चुका है। कोलंबो और कैंडी के मैदानों पर होने वाले इन मुकाबलों में पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह जैसे सितारों के साथ-साथ शादाब खान की भूमिका 'ऑलराउंडर' के तौर पर सबसे अहम होगी।












Click it and Unblock the Notifications