PAK vs NZ: न्यूजीलैंड में पाकिस्तान को मिली सबसे शर्मनाक हार, पूरी टीम पर सिर्फ एक खिलाड़ी पड़ गया भारी!

PAK vs NZ 4th T20 Match: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रविवार को चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को पटखनी दे दी है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 115 रन से करारी शिकस्त देकर पांच मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली। माउंट माउंगानुई में 221 रनों का पीछा करते हुए 17वें ओवर में पाकिस्तान की पूरी टीम महज 105 रन पर सिमट गई।

हार के साथ पाकिस्तान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड (PAK vs NZ 4th T20 Match)

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया। न्यूजीलैंड की टीम पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे चल रही है। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने 20 रन देकर चार विकेट झटकने में सफलता हासिल की। जैकब डफी के साथी तेज गेंदबाज जैक फाउलकेस ने 25 रन देकर तीन विकेट लेने का काम किया। इस मुकाबले में पाकिस्तान को सभी देशों के खिलाफ रनों के लिहाज से टी20 में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

PAK vs NZ 1

न्यूज़ीलैंड को मिली दूसरी सबसे बड़ी जीत

डफी ने सबसे पहले हसन नवाज़ को आउट किया। हसन ने दो दिन पहले ऑकलैंड में तीसरे मैच में अपना पहला शतक जड़कर सीरीज में वापसी की थी। पाकिस्तान की ओर से ऑलराउंडर अब्दुल समद ने 30 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। यह न्यूज़ीलैंड की रनों के लिहाज़ से दूसरी सबसे बड़ी टी20 जीत थी। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2018 में वेस्ट इंडीज़ को 119 रनों से हराया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, मिच हे (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ईश सोढ़ी, ज़कारी फाउलकेस, जैकब डफी, विल ओ'रुरके।

पाकिस्तान: मोहम्मद हारिस (विकेट कीपर), हसन नवाज, सलमान अली आगा (कप्तान), मोहम्मद इरफान खान, शादाब खान, अब्दुल समद, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, शाहीन शाह अफरीदी, अबरार अहमद, हारिस रऊफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+