'वो इमरान खान के स्टाइल में आया', नंबर 11 पर अबरार अहमद का 'दम' देख सरप्राइज रह गए नसीम शाह
नसीम शाह और अबरार अहमद ने बहुत बहादुरी के साथ कराची के नेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना विकेट बचाकर मैच को ड्रा करा दिया। जब अबरार क्रीज पर आए तो उनकी निडरता देखते ही बनती थी।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह आने वाले समय में बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर डेवलप हो जाएं तो हैरानी नहीं होगी क्योंकि इस युवा ने कुछ मौकों पर बल्लेबाज से जबरदस्त प्रतिरोध दिखाया है और विपक्षियों को अपना विकेट हासिल करने के लिए तरसाया है। नसीम की बैटिंग का एक और नजारा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान देखने को मिला जब सरफराज के आउट होने के बाद नसीम ने मुख्य बल्लेबाज की जिम्मेदारी संभाल ली और अबरार अहमद के साथ कुछ अहम गेंद खेलकर मैच को ड्रा करा दिया।
अबरार का हौसला देखते ही बनता था-
इस दौरान युवा अबरार का हौसला भी देखते ही बनता था। वे ऐसे खेल रहे थे जैसे ओपनिंग बल्लेबाज हों और उनका विकेट गिरने के बाद और 9 विकेट गिरने बाकी हों। निश्चित तौर पर न्यूजीलैंड नंबर 11 के बल्लेबाज से इस रवैये की उम्मीद नहीं कर रहा था। चेहरे पर किसी तरह की शिकन लिए बगैर अबरार ने आराम से हर गेंद को खेला। यहां तक कि वे प्रहार करने के मूड में भी दिखाई दिए। एक समय तो लगने लगा था कि अगर पूरा खेल हो जाता है तो कहीं ये अंतिम विकेट की जोड़ी पाकिस्तान को फेमस टेस्ट जीत ना दिला दी।
अब रोचक ड्रा के बाद नसीम ने मजाक में कहा कि कराची में सरफराज के जाने के बाद अबरार अहमद इमरान खान की तरह आए। दोनों ने अंतिम विकेट के लिए चर्चा की कैसे स्टैंड किया जाए।
शाह ने कहा कि जब वह इमरान खान की तरह मैदान में उतरे तो उन्हें अहसास हुआ कि अहमद आत्मविश्वास से भरे बल्लेबाज हैं।
'इमरान खान की तरह स्टाइल में आया'
शाह ने कहा, "जब वह अंदर आ रहा था, मैंने (टिम) साउथी से कहा - देखो उसने चश्मा पहन रखा है, इतनी देर हो चुकी है, वह गेंद को ठीक से नहीं देख पाएगा। यह ठीक नहीं है। लेकिन वह स्टाइल के साथ ऐसे चला जैसे वह इमरान खान हों। मुझे एहसास हुआ कि इस आदमी में आत्मविश्वास है।"
19 वर्षीय ने कहा कि उन्होंने टिम साउदी से कहा कि अगर वह वही फील्डिंग रखेंगे तो वह टारगेट का पीछा करेंगे। हालांकि, साउथी ने छक्का और चौका जाने के बाद फील्ड की सेटिंग बदल दी।
शाह ने आगे कहा, टेस्ट मैच हारना बहुत मुश्किल है क्योंकि हम पांच दिनों से अपना सब कुछ झोंक रहे हैं। हमारे सारे प्रयास अंतिम 20-30 मिनट तक विफल रहे और मैच को बचाना या यहां तक कि जीत के लिए जाना हम दोनों पर निर्भर था। मैंने साउथी से कहा, अगर आप वही फील्ड रखेंगे तो मैं चेज के लिए जाऊंगा। लेकिन चौका और छक्का खाने के बाद जब फील्ड बदल दी गई तो मुझे लगा अब ड्रा कराना ही सबसे बढ़िया विकल्प रहेगा।"
अबरार का क्या कहना है-
अबरार ने भी अपनी साझेदारी के बारे में भी बात की, शाह ने उन्हें लेग स्पिनरों को खेलने के लिए कहा, जबकि वह ऑफ स्पिनरों को तेज गेंदबाज संभालने के लिए रेडी था।
अहमद ने कहा, "नसीम ने मुझसे कहा, 'अपने आप में विश्वास रखो। मैंने आपको नेट्स में देखा है। आप अच्छी बल्लेबाजी करते हो। उन्होंने मुझे लेग स्पिनर का सामना करने के लिए कहा क्योंकि मैं गुगली और फ्लिपर को पढ़ सकता हूं। उन्होंने ऑफ स्पिनर खेलने का फैसला किया। यह हमारी चर्चा थी।"
Recommended Video

इस तरह से एक फेमस ड्रा का समापन हुआ। इस मैच के दौरान स्टेडियम का बड़ा हिस्सा खाली रहा। पाकिस्तान को अभी टेस्ट लेवल की पिच बनाने के लिए बहुत काम करना बाकी है क्योंकि ये पिचे पाटा साबित हुई हैं जहां नतीजे निकलना बहुत मुश्किल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications