PAK vs NZ: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का 4th T20I मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Pakistan vs New Zealand, 4th T20I: पाकिस्तान (PAK) और न्यूजीलैंड (NZ) आज, 25 अप्रैल को अपनी पांच मैचों की सीरीज के चौथे T20I में भिड़ने के लिए तैयार हैं। मौजूदा सीरीज में दोनों टीमें एक-एक जीत हासिल कर चुकी हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।

दूसरे मैच में पाकिस्तान विजयी रहा, लेकिन कीवी टीम ने तीसरे मुकाबले में जोरदार वापसी की और महत्वपूर्ण जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। आज के हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा भारी
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान (PAK) और न्यूजीलैंड (NZ) के बीच अब तक सबसे छोटे फॉर्मेट में कुल 42 मैच खेले हैं। पाकिस्तान कुल 22 जीत के साथ आगे है, जबकि न्यूजीलैंड ने 18 मैच जीते हैं, और दो मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ है।

pakistan vs new zealand

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड का मैच कौन जीतेगा?
पाकिस्तान सीरीज के चौथे मैच में जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगा, क्योंकि उन्हें सोचने के लिए एक दिन का ब्रेक मिल गया था। ऐसे में वे गुरुवार को अगले मैच में आश्वस्त होंगे। मौजूदा कीवी टीम के लिए उन्हें लगातार मैचों में हराना मुश्किल होगा। इसलिए, पूरी संभावना है कि अगला मैच बाबर आजम की टीम के पक्ष में जा सकता है।

ये भी पढ़ें- PAK vs NZ, 4th T20I: पाक-न्यूजीलैंड के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट

न्यूजीलैंड टीम: टिम रॉबिन्सन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), कोल मैककोन्ची, जैकरी फॉल्क्स, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, विलियम ओ'रूर्के, टॉम ब्लंडेल, जोश क्लार्कसन, बेन सियर्स, बेन लिस्टर।

पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, उस्मान खान (विकेटकीपर), इरफान खान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद, मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम, फखर जमान , उसामा मीर, आज़म खान, ज़मान खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+