PAK vs NZ: डबल सेंचुरी लगाने के बाद केन विलियमसन बोले- एशिया में बल्लेबाजी करना हमेशा मुश्किल रहा है
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन का मानना है कि उनके लिए एशिया में बल्लेबाजी करना हमेशा एक चुनौती साबित हुआ है। गुरुवार को उन्होंने कराची टेस्ट के चौथे दिन डबल सेंचुरी भी लगाई।

पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट मैच के चौथे दिन डबल सेंचुरी जड़ने वाले न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन का मानना है कि उनके लिए एशिया में बल्लेबाजी करना हमेशा एक चुनौती साबित हुआ है। आपको बता दें कि केन विलियमसन ने कराची टेस्ट के चौथे दिन 393 गेंदों में 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी। यह उनके टेस्ट करियर का पांचवा दोहरा शतक था, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उनकी यह दूसरी डबल सेंचुरी थी, लेकिन इस अचीवमेंट के बाद भी विलियमसन का मानना है कि एशियाई पिचों पर बल्लेबाजी करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण साबित होता है।
क्या कहा विलियमसन ने ?
केन विलियमसन ने गुरुवार को चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें एशियाई पिचों पर बल्लेबाजी करना सबसे ज्यादा मुश्किल लगता है। विलियमसन ने कहा, "मैं उन सभी को एक ही समूह में नहीं रखूंगा, लेकिन एक टीम के रूप में हम बोर्ड पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हमेशा परिस्थितियों से तालमेल बिठाने की कोशिश करते रहे हैं। ये कुछ अच्छे दिन थे, लेकिन टेस्ट क्रिकेट पांचवें दिन में चल रहा है, वहां मैच में काफी कुछ बाकी है, इसलिए हम उस पर काफी फोकस कर रहे हैं।"
कराची की पिच को लेकर विलियमसन ने कहा कि चौथे दिन यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं था, क्योंकि पिच पर खुदरापन बल्लेबाज के लिए चुनौतीपूर्ण था तो वहीं गेंदबाज को मदद मिल रही थी। स्पिनर्स की गेंदबाजी के दौरान अधिक उछाल देखने को मिल रहा था। विलियमसन ने कहा कि टेस्ट मैच का आखिरी दिन काफी रोमांचक होगा। कड़ी मेहनत और थोड़ा धैर्य कल के लिए काम आएगा। हमें पिच से मदद मिल सकती है, लेकिन हमें उसका ठीक फायदा उठाना होगा। प्रयास करना और सतह से सहायता का उपयोग करने के साथ-साथ हम भी कर सकते हैं।"
आपको बता दें कि चौथे दिन न्यूजीलैंड ने विलियमसन का दोहरा शतक पूरा होते ही पारी को घोषित कर दिया था। विलियमसन के 200 रन पूरे होती ही न्यूजीलैंड की पहली पारी 612/9 पर घोषित हो गई थी। जवाब में पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 77 पर दो विकेट खो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications