वाह बाबर वाह! पिछली 17 पारियों में जड़ दिए 1261 रन, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Babar Azam hit hundred: बाबर आजम ने एक बार फिर अपने धमाकेदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीतने का काम किया है।

Babar Azam

Pakistan vs New Zealand, 4th ODI: कराची नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर का 18वां शतक जड़ने के साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबार आजम के शतक के दम पर पाकिस्तान ने बड़ा स्कोर बनाया।

बाबर आजम ने जड़ा शतक: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 6 विकेट खोकर 334 रन बनाए। पाकिस्ताव की ओर से बाबर आजम ने 117 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए। बाबर आजम ने शतक जड़कर पाकिस्तान के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया।

बाबर की हो रही तारीफ: बाबर ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से एक बार फिर साबित किया कि आखिर क्यों उन्हें दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। पिछले कुछ समय से वनडे में बाबर आजम शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।

17 पारियों में 1261 रन: वनडे फॉर्मेट में पिछली 17 पारियों में बाबर आजम ने 1261 रन बनाने का काम किया। बाबर आजम हर मैच में बल्ले के साथ पाकिस्तान के लिए अहम रन जोड़ने का काम कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम वनडे सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है।

तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड: बाबर आजम ने वनडे क्रिकेट में 5000 रन पूरा करते ही साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला और भारत के विराट कोहली को पछाड़ दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में बाबर आजम ने 19वां रन बनाते ही इंटरनेशनल वनडे में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इसके लिए 97 पारियां का समय लिया। यह वनडे क्रिकेट में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए जाने वाला सबसे तेज 5000 रन है।

क्लीन स्वीप पर नजर: पाकिस्तान की नजर अब वनडे में न्यूजीलैंड को 5-0 से हराने पर है। न्यूजीलैंड के सामने चौथा वनडे जीतने के लिए पहाड़ जैसा लक्ष्य है। पाकिस्तान की ताकत उनकी गेंदबाजी रही है। ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए इस मुकाबले को जीतना आसान नहीं होगा।

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

बाबर आजम- 97 पारियां
हाशिम अमला- 101 पारियां
विराट कोहली- 114 पारियां
विवियन रिचर्ड्स- 114 पारियां
डेविड वॉर्नर- 115 पारियां

बाबर आजम की पिछली 17 वनडे पारियां

158(139)
57(72)
114(83)
105*(115)
103(107)
77(93)
1(3)
74(85)
57(65)
91(125)
66(82)
79(114)
4(13)
49(46)
65(66)
54(62)
107(117)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+