PAK vs NZ: बाबर आजम ने तोड़ा किंग कोहली का विराट रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास
Babar Azam vs Virat Kohli: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Pakistan vs New Zealand, 4th ODI: कराची नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने है। पाकिस्तानी टीम 5 वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 से आगे है। लेकिन न्यूजीलैंड को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। सीरीज के पहले तीनों मैचों को पाकिस्तान ने अपने नाम किया।
न्यूजीलैंड ने जीता टॉस: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चौथे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की कोशिश पाकिस्तान को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी और फिर लक्ष्य को हासिल करने की प्लानिंग होगी।
बाबार आजम ने रचा इतिहास: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 रन बनाते ही उन्होंने वनडे करियर में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं। बाबर आजम ने बेहद कम पारियों में इतने रन पूरे किए हैं।
तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड: भारतीय टीम के रन मशीन विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में 5000 रन पूरा करने के लिए 114 पारियों का समय लिया था। लेकिन बाबर आजम ने ये कारनामा सिर्फ 97वें पारियों में कर इतिहास रच दिया है। वह इतनी कम पारियों में 5000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
अमला के नाम था रिकॉर्ड: वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम था। उन्होंने 101 पारियों में ये कारनामा किया था। लेकिन अब इस लिस्ट में टॉप पर बाबर आजम पहुंच गए हैं। उन्होंने 5000 रन बनाते ही कई दिग्गजों को पछाड़ दिया है।
ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सीरीज के मुकाबले भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किए जा रहे हैं। SONY SPORTS TEN 5 और SONY SPORTS TEN 5 HD पर भारतीय फैंस इसे आसानी से देख सकते हैं। वहीं पाकिस्तान में PTV Sports चैनल पर मैच का लाइव प्रसारण किया जा रहा है।
पाकिस्तान: फखर ज़मान, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद हारिस, आगा सलमान, उस्मा मीर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर।
न्यूजीलैंड: विल यंग, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान), मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, कोल मैककोन्ची, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर, बेन लिस्टर।












Click it and Unblock the Notifications