PAK vs NZ: दमदार पाकिस्तान के सामने क्या न्यूजीलैंड बचा पाएगा सीरीज? ऐसी हो सकती है दोनों प्लेइंग 11

PAK vs NZ 3rd T20 Playing 11: पाकिस्तान की दमदार टीम के सामने कीवी खिलाड़ी क्या सीरीज बचा पाएंगे? पाक vs न्यूजीलैंड 3rd T20 मुकाबले में प्लेइंग इलेवन कैसे हो सकती है।

PAK vs NZ 3rd T20I

न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम कल पाकिस्तान (New Zealand vs Pakistan) के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेलेगी। इस सीरीज में फिलहाल मेहमान 0-2 से पीछे चल रहे हैं। यह पांच मैचों की सीरीज है जिसका मतलब है कि कीवी एक मुकाबला अगर और हार जाते हैं तो वे यहीं पर सीरीज भी गंवा देंगे।

दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम ने बिना किसी परेशानी के शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। इसका बड़ा कारण यह भी है कि आईपीएल में कीवी खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण पाकिस्तान दौरे पर मौजूद टीम काफी युवा है और अनुभव की कमी भी है।

जबकि आईपीएल नहीं खेलने वाली पाकिस्तान के पास उसकी पूरी ताकत की टीम मौजूद है जिसमें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में बाबर आजम ने शानदार शतक और मोहम्मद रिजवान ने अर्धशतक जड़ा था।

वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान और विकेटकीपर टॉम लाथम उस तरह से बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं जैसे ओपनिंग में उनसे दरकार थी।मिडिल ऑर्डर पर मार्क चैपमैन ने जरूर एक परिपक्व बल्लेबाज होने की झलक दिखाई है जिन्होंने पहले मुकाबले में 27 गेंद पर 34 और दूसरे मैच में 40 गेंदों पर 65 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

Recommended Video

    PAK vs NZ: Babar Azam ने की Dhoni के रिकॉर्ड की बराबरी,अब दुनिया में No.1 की तैयारी |वनइंडिया हिंदी

    इसके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास करता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। गेंदबाजी में भी मैट हेनरी ही ठीक लग रहे हैं जिन्होंने पहले मैच में 4 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए थे और दूसरे मैच में 29 रन देकर दो विकेट लिए थे। बाकी गेंदबाजों में वह धार नहीं दिख रही है।

    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टी20I मैच डिटेल्स-

    तारीख और समय: सोमवार, 17 अप्रैल, रात 9 बजकर 30 मिनट
    जगह: गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

    पाक vs न्यूजीलैंड, 3rd T20I पिच रिपोर्ट

    लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मौजूद पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना चाहेगी। इस सीरीज में भी पहले बैटिंग करने वाली टीम ने आसानी से दोनों मुकाबले जीतने में कामयाबी दर्ज की है।

    पाक vs न्यूजीलैंड, 3rd T20I मौसम रिपोर्ट-

    लाहौर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां गरम मौसम रहेगा और दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रहेगा। मैच के समय तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा।

    PAK बनाम NZ संभावित प्लेइंग इलेवन

    पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, सईम अयूब, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, जमान खान

    न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान और कीपर), चाड बोवेस, विल यंग, ​​​​डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, बेन लिस्टर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+