PAK vs NZ: पाकिस्तान से बदला लेने उतरेगी न्यूजीलैंड की टीम, मैच से पहले जानें संभावित प्लेइंग-11

Pakistan vs New Zealand, 2nd ODI: टी-20 के बाद अब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज किया जा चुका है।

Pakistan vs New Zealand

PAK vs NZ, 2nd ODI, New Zealand tour of Pakistan, 2023: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच शनिवार 29 अप्रैल को वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। टी-20 की तरह पाकिस्तान ने वनडे सीरीज का आगाज भी जीत के साथ किया है। न्यूजीलैंड की कोशिश दूसरे मैच को जीत सीरीज को बराबरी पर लाने की होगी।

न्यूजीलैंड को जीत की तलाश: सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की कोशिश दूसरे मैच को जीतने की होगी। पांच मैचों की इस सीरीज में दूसरा मुकाबला जीतकर न्यूजीलैंड की टीम सीरीज को बराबर पर लाना चाहेगी। वहीं पाकिस्तान की कोशिश सीरीज में अपनी पकड़ और मजबूत कर 2-0 से बढ़ लेने की होगी।

5 विकेट से मिली जीत: वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 288 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 48.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 291रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर ज़मान ने शानदार शतक लगाया।

वनडे में दर्ज की 500वीं जीत: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतने के साथ ही पाकिस्तान ने वनडे फॉर्मेट में अपनी 500वीं जीत दर्ज कर ली है। इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम ऐसा कर चुकी है। सबसे अधिक ऑस्ट्रेलिया ने वनडे मैचों में 594 जीत दर्ज की है। वहीं भारत के नाम 539 जीत है।

जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिलती रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 111 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। 111 वनडे मुकाबलों में से 57 मैचों में पाकिस्तान को जीत मिली है। जबकि 50 मैच न्यूजीलैंड अपने नाम करने में सफल रहा है। 3 मैच बेनतीजा रहा और एक मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ।

ऐसे देखें मैच लाइव: पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। पाकिस्‍तान में ऐ स्‍पोर्ट्स और न्‍यूजीलैंड में स्‍काई स्‍पोर्ट्स इन मैचों का लाइव प्रसारण होगा। जबकि फैंस इस मैच को भारत में सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।

पाकिस्तान: फखर ज़मान, इमाम उल हक, बाबर आज़म (कप्तान), शान मसूद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी।

न्यूजीलैंड: चाड बोवे, विल यंग, ​​टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, रचिन रविंद्र, ब्लेयर टिकनर, ईश सोढ़ी, एडम मिल्ने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+