PAK vs NZ: पाकिस्तान ने टॉस जीकर लिया बल्लेबाजी का फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

PAK vs NZ, 1st T20, Toss Update: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाली टी-20 सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच पांच मैचों के वनडे मुकाबले भी खेले जाएंगे।

Pakistan vs New zealand

PAK vs NZ, 1st T20I, New Zealand tour of Pakistan, 2023: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान के कप्तान बाबार आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों की कोशिश टी-20 सीरीज का आगाज जीत के साथ करने की होगी।

जोरदार टक्कर की उम्मीद: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड होने वाली पांच मैचों की सीरीज बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में कुछ खास नहीं रहा है। टी-20 में दोनों टीमों के बीच 29 बार भिड़ंत हुई है। 18 बार पाकिस्तान जबकि 11 बार न्यूजीलैंड को जीत मिली है।

हेड टू डेह में पाकिस्तान आगे: न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड टी-20 में कमाल का रहा है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर हावी रहे हैं। एक बार फिर पाकिस्तान की कोशिश न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को जल्द से जल्द आउट करने की होगी।

टॉम लैथम के हाथों में टीम की कमान: इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी टॉम लैथम करते नजर आएंगे। टॉम लैथम के अलावा डेरिल मिशेल और जेम्स नीशम से टीम को खासी उम्मीदें होगी। ये तीनों ही खिलाड़ी पाकिस्तान के सामने चुनौती पेश कर सकते हैं।

आईपीएल में है न्यूजीलैंड के खिलाड़ी: न्यूजीलैंड के अधिकतर खिलाड़ी मौजूदा समय में आईपीएल खेल रहे हैं। टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन प्लीफस के साथ-साथ कई बड़े नाम आईपीएल में है। जबकि केन विलियमसन चोटिल होने के कारण आईपीएल से बाहर हो चुके हैं।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, सईम अयूब, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, जमान खान।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम (कप्तान), चाड बोवेस, विल यंग, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, बेन लिस्टर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+