PAK vs NZ 1st T20: न्यूजीलैंड का सामना 'ताकतवर' पाकिस्तान से, जानें कैसी होगी प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और मौसम

PAK vs NZ 1st T20 Playing 11: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 14 अप्रैल को टी20 सीरीज शुरू हो रही है जहां पाकिस्तान के सामने युवा न्यूजीलैंड टीम है।

PAK vs NZ 1st T20

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (Pakistan vs New Zealand) कल यानी 14 अप्रैल को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। इसके बाद 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पिछली टी20 हारने के बाद पूरी ताकत से वापसी कर रही है।

वहीं न्यूजीलैंड एक युवा टीम से अच्छी शुरुआत करने की उम्मीद कर रहा होगा। उनके बड़े खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं इसलिए मौजूदा खिलाड़ी अनुभवहीन हैं। वहीं पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी के लौटने से पूरी ताकत आ गई है।

पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात में अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पिछली सीरीज से सईम अय्यूब, इहसानुल्लाह, इमाद वसीम और जमान खान को बरकरार रखा है।

न्यूजीलैंड के टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन फिलिप्स, फिन एलेन जैसे स्टार आईपीएल में शामिल है। ऐसे में मैट हेनरी, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम और हेनरी निकोल्स को सीनियरों की भूमिका निभानी होगी। टॉम लॉथम इस टीम के कप्तान हैं।

Recommended Video

    IPL 2023: MS Dhoni की बल्लेबाजी के समय टूटा Viewership का रिकॉर्ड, पर नहीं मिली जीत | वनइंडिया हिंदी

    पाक vs न्यूजीलैंड, 1st T20I पिच रिपोर्ट

    लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में तेज गेंदबाज नई गेंद से काफी काम आ सकते हैं और निश्चित रूप से शुरुआती विकेट लेने में मदद मिलेगी। दूसरी ओर, टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को नई गेंद को पुराने करते हुए संभलकर खेलना होगा। उनको जमने में समय लगेगा।

    पाक vs न्यूजीलैंड, 1st T20I मौसम रिपोर्ट

    लाहौर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां शुष्क गर्मी होगी और तापमान 38 डिग्री के आसपास रहेगा क्योंकि आर्द्रता 30% के आसपास चरम पर होगी।

    पाकिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन- 1. बाबर आजम 2. मोहम्मद रिजवान 3. फखर जमान 4. मोहम्मद हारिस 5. इफ्तिखार अहमद 6. मोहम्मद नवाज 7. शादाब खान 8. फहीम अशरफ 9. शाहीन अफरीदी 10. नसीम शाह 11. हारिस रऊफ

    न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग इलेवन- 1. चाड बोवेस 2. मार्क चैपमैन 3. टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर) 4.डेरिल मिशेल 5. जेम्स नीशम 6. रचिन रवींद्र 7. कोल मैककोन्ची 8. ईश सोढ़ी 9. ब्लेयर टिकनर 10. एडम मिल्ने
    11. मैट हेनरी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+