PAK vs NET: हारिस रऊफ की खतरनाक बाउंसर ने डच बल्लेबाज के मुंह से निकाला खून, इंटरनेट पर यूजर्स ने लगाई फटकार
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान की टीम ने टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज कर ली है। पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 6 विकेट से मात दे दी है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करते हुए नीदरलैंड्स को 91 रनों पर रोक दिया था। जवाब में 92 रन का लक्ष्य पाकिस्तान ने 14वें ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आज के मुकाबले में नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने आज खतरनाक गेंदबाजी करते हुए नीदरलैंड्स के एक बल्लेबाज को घायल कर दिया।

आंख के नीचे से आने लगा खून
दरअसल, हारिस राऊफ पाकिस्तान की ओर से 6वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर हारिस राऊफ ने नीदरलैंड्स के बल्लेबाज बास डे लीडे को एक शॉर्ट लेंथ गेंद डाली। यह गेंद एक खतरनाक बाउंसर थी, जो डे लीडे के हेलमेट पर जा लगी। राऊफ की इस खतरनाक बाउंसर ने डे लीडे को घायल कर दिया। राऊफ की गेंद लीडे के हेलमेट पर लगी और इसकी वजह से उनकी आंख के नीचे कट लग गया और वहां से खून आने लगा। मैदान पर डॉक्टरों को आना पड़ा, जिसकी वजह से काफी देर खेल को रोकना पड़ा।
रिटायर्ड हर्ट हुए डे लीडे
लीडे इस चोट के बाद 16 गेंदों में 6 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। इंटरनेट पर रऊफ के इस खतरनाक बाउंसर की चर्चा हो रही है और यूजर्स रऊफ को खरी-खोटी सुना रहे हैं। वहीं बल्लेबाज के लिए जल्द से जल्द रिकवर होने का कामना कर रहे हैं। ग्राउंड से बाहर जाने के बाद डच बल्लेबाज को पवेलियन में आइसपैक लगाते हुए देखा गया, जिससे यह माना जा रहा है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। थोड़ी बहुत जांच के बाद उन्हें अगले मैच में मैदान पर देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications