Pak Vs Eng: विश्वकप जीतने के लिए इंग्लैंड को बनाने हैं 138 रन

Pak Vs Eng T20 World Cup Final 2022: विश्वकप के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम सिर्फ 137 रन बना सकी। इसके साथ ही विश्वकप को जीतने के लिए इंग्लैंड को 138 रन बनाने होंगे। पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने 32 और मसूद ने सर्वाधिक 38 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा तक नहीं पार कर सके। इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात करें तो सैम करन ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनकी गेंदों पर आज एक भी बाउंड्री नहीं लगी। क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं बेन स्टोक्स ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किए।

Rizwan

विश्वकप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 15 रन बनाकर सैम करन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। वहीं बाबर आजम का साथ देने आए मोहम्मद हारिस भी सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें आदिल रशीद ने पवेलियन भेजा। 45 रन के स्कोर पर पाकिस्तान के दो विकेट गिर गए। लगातार दो विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान का स्कोर 8 ओवर में 50-2 हो गया। 10 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 68-2 था लेकिन ड्रिंक ब्रेक के बाद 11वें ओवर में पाकिस्तान ने 16 रन हासिल किए। लेकिन 12वें ओवर में आदिल रशीद ने कप्तान बाबर आजम को 32 के स्कोर पर पवेलियन भेजकर पाकिस्तान को बड़ी मुश्किल में डाल दिया।

बाबर आजम के बाद बल्लेबाजी करने आए इफ्तिखार अहमद खाता खोले बिना ही बेन स्टोक्स की गेंद पर विकेट कीपर जोस बटलर को अपना कैच थमा बैठे। एक वक्त जब 13वें ओवर में पाकिस्तान के 4 विकेट 85 रन के स्कोर पर गिर गए थे, उस वक्त पाकिस्तान को एक साझेदारी की दरकार थी। ऐसे समय में शान मसूद और शादाब खान ने पारी को संभालते हुए अच्छी साझेदारी की और पाकिस्तान के स्कोर को लगातार आगे बढ़ाते रहे। लेकिन आखिरी के ओवर में जब पाकिस्तान को तेज रनों की दरकार थी, शान मसूद 38 रन के स्कोर पर सैम करन की गेंद पर आउट हो गए। दूसरी तरफ शादाब खान भी 20 रन बनाकर सैम करन की गेंद पर आउट हो गए। जिस तरह से लगातार पाकिस्तान के विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा उसके चलते फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी।

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को बड़ी साझेदारी करने बिल्कुल भी मौका नहीं दिया। जब भी कोई साझेदारी पनपती इंग्लैंड के गेंदबाज टीम को ब्रेकथ्रू देते और साझेदारी को तोड़ देते। पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी मुश्किल किसी बी साझेदारी को बड़ा नहीं कर पाने की रही, जिसका पाकिस्तान को काफी नुकसान उठाना पड़ा और एक बड़े स्कोर को फाइनल मुकाबले में खड़ा करने से पीछे रह गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+