VIDEO: पाकिस्तानी बल्लेबाज ने की शर्मनाक हरकत, हार के बाद हाथ मिलाने से किया मना, वीडियो वायरल
पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड ने दूसरा टेस्ट भी जीत लिया। इंग्लैंड के खिलाड़ियों से पाक बल्लेबाज ने हाथ मिलाने से मना कर दिया।

PAK vs ENG, Pakistan batter refuses to shake hands: इंग्लैंड ने पाकिस्तान दौरे पर धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरे टेस्ट में 26 रनों से जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त हासिल कर ली। 17 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलते हुए इंग्लिश टीम ने मेजबान टीम को चारों खाने चित कर दिया। इस बीच मुल्तान के मैदान पर एक अजीब घटना भी देखने को मिली। पाकिस्तान के अंतिम बल्लेबाज ने आउट होने के बाद इंग्लिश खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने से मना कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। (Photo: Twitter Video/SS)
पाक टीम के अंतिम बल्लेबाज मोहम्मद अली आउट होने के बाद खड़े थे। इस दौरान बेन स्टोक्स और अन्य खिलाड़ी पास आए और हाथ मिलाना चाहा। पाकिस्तानी बल्लेबाज ने कुछ कहते हुए हाथ मिलाने से मना कर दिया। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी भी पीछे हट गए। दरअसल यह बल्लेबाज रिव्यू के लिए इंतजार कर रहा था। आउट का निर्णय आने के बाद मोहम्मद अली ने रिव्यू लिया था। इसके बाद भी वह आउट ही करार दिए गए। रॉबिन्सन की गेंद पर उनको विकेट के पीछे ओली पोप ने कैच कर लिया था।
पाकिस्तान के दो बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक
दूसरी पारी में 355 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम के दो बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए। सऊद शकील ने 94 रनों की पारी खेली। उनके अलावा इमाम उन हल ने भी 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इन दोनों के रहते एक समय ऐसा लग रहा था कि पाक टीम मैच जीत जाएगी। अंत तक यह रोमांच बना रहा लेकिन अंततः इंग्लैंड ने बाजी मारते हुए मेजबान टीम को पराजित कर दिया।
मार्क वुड ने की बेहतरीन गेंदबाजी
इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले में मार्क वुड ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 6 विकेट अपने नाम किये। पहली पारी में मार्क वुड ने 2 विकेट हासिल किये। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 4 विकेट झटके। इस तरह इंग्लैंड की जीत में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से अहम योगदान दिया। सीरीज इंग्लैंड ने जीत ली है लेकिन अभी एक मुकाबला और बचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications