Pak vs Eng: रिजवान ने ऑटोग्राफ देने के दौरान पैर से उठाया पाकिस्तान का झंडा, अब वायरल हो रहा वीडियो
इंग्लैंड की टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 7 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में अब तक 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं।
नई दिल्ली, 27 सितंबर: इंग्लैंड की टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 7 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में अब तक 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों ही टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। इस बीच पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान वह एक बड़ी गलती कर देते हैं। वह पाकिस्तान के झंडे को पैर से उठाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तानी नागरिकों ने क्रिकेटर की क्लास लगा दी।
Recommended Video

रिजवान ने जड़ा अर्धशतक
रविवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 खेला गया। कराची में खेले गए इस मैच को पाकिस्तान ने 3 रन से जीत लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान ने इस मैच में तूफानी अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 67 गेंदों पर 88 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का लगाया। मुकाबले के बाद उन्होंने फैंस को ऑटोग्राफ दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस रिजवान को कैप, टी शर्ट और झंडे फेंककर दे रहे हैं, ताकि ऑटोग्राफ ले सकें। इसी दौरान पाकिस्तान के झंडे का एक हिस्सा उनके पैर के पास गिर जाता है। तभी अनजाने में वह इसे पैर से उठाकर हाथ में पकड़ लेते हैं।
मुकाबले का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 4 विकेट खोकर 166 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 88, कप्तान बाबर आजम ने 36 और शान मसूद ने 21 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से रीस टोपली ने 2, लियाम डॉसन और डेविड विली ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट ने 33, हैरी ब्रूक ने 34, कप्तान मोइन अली ने 29 और लियाम डॉसन ने 34 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज और हारिस रऊफ ने 3-3 और मोहम्मद हसनैन ने 2 और मोहम्मद वसीम जूनियर ने 1 विकेट अपने नाम किया।












Click it and Unblock the Notifications