फिर सरेआम बेइज्जत हुआ पाकिस्तान.. Moeen Ali बोले- लाहौर का खाना पसंद नहीं आया
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 7 मैचों की टी20 सीरीज 4-3 से जीतकर अपने नाम की। इंग्लैंड 17 साल के लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान दौरे पर गई थी और टीम को बड़ी सफलता मिली। टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के बीच ये सीरीज सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच खेली गई। हालांकि आखिरी मैच के बाद मोईन अली का एक ऐसा बयान सामने आया, जिसने पाकिस्तान की किरकिरी कर दी।

क्या बोल गए मोईन?
दरअसल, सातवें टी20 मैच के बाद मोईन अली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा कुछ कहा कि पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती हो गई। मोईन ने कहा, ''टीम के लिए अरेंज की गई सिक्योरिटी काफी अच्छी थी। हमारी उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छी हमारी देखभाल की गई और व्यवस्थाएं भी जबरदस्त थीं। खाने-पीने की बात करें, तो लाहौर में मुझे थोड़ी निराशा हुई। कराची यहां से ज्यादा अच्छा था। हालांकि यह भी ठीक है। स्पष्ट रूप से यह सब वास्तव में अच्छा ही रहा, पर मुझे थोड़ी निराशाजनक चीजें लगीं।''
Moeen Ali "food wise. I've been a little bit disappointed in Lahore. Karachi was really nice" #PakvEng #Cricket pic.twitter.com/I8lVa1Xsc1
— Saj Sadiq (@SajSadiqCricket) October 2, 2022

ब्रुक ने भी दिया था बड़ा बयान
मोईन से पहले पाकिस्तान दौरे की शुरुआत पर इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने भी पाक सिक्योरिटी को लेकर बड़ी बात कही थी। ब्रुक ने कहा था कि "जब भी मैं टॉयलेट जा रहा हूं, ऐसा लग रहा है जैसे कोई मेरा पीछा कर रहा है या मेरे पीछे खड़ा है। इस तरह का अनुभव या एहसास मुझे पहले कभी नहीं हुआ।"

टैट ने भी उड़ाया भी टीम का मजाक
छठे टी20 मैच में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम के बॉलिंग कोच शॉन टैट ने भी पाक टीम का मजाक उड़ाया था। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा था कि ''जब भी ये (पाकिस्तान) बुरी तरह हारता है, तो टीम मैनेजमेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुझे भेज देता है।''

कैसा रहा 7 मैचों की सीरीज का हाल
- पहला टी20 मैच, कराची : इंग्लैंड 6 विकेट से जीता
- दूसरा टी20 मैच, कराची : पाकिस्तान 10 विकेट से जीता
- तीसरा टी20 मैच, कराची : इंग्लैंड 63 रन से जीता
- चौथा टी20 मैच, कराची : पाकिस्तान 3 रन से जीता
- पांचवां टी20 मैच, लाहौर : पाकिस्तान 6 रन से जीता
- छठा टी20 मैच, लाहौर : इंग्लैंड 8 विकेट से जीता
- सातवां टी20 मैच, लाहौर : इंग्लैंड 67 रन से जीता












Click it and Unblock the Notifications