PAK vs ENG: तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI घोषित, दिग्गज बाहर और 18 साल के खिलाड़ी का डेब्यू

पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी गई है। इंग्लैंड टीम में 2 बदलाव किये गए हैं।

England Team

PAK vs ENG 3rd Test: पाकिस्तान दौरे पर 17 साल बाद टेस्ट सीरीज खेल रही इंग्लैंड टीम ने मेजबानों को हर विभाग में पीछे छोड़ते हुए सीरीज के दो मैच जीते हैं। तीसरे मैच में भी इंग्लैंड जीत दर्ज करते हुए क्लीन स्वीप करने का पूरा प्रयास करेगी। शनिवार को कराची में शुरू हो रहे इस मैच में इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने का निर्णय लिया है। मैच से एक दिन पहले ही इंग्लैंड ने अपने ग्यारह नामों की घोषणा कर दी है। इसमें दो खिलाड़ियों को बदला गया है।

युवा खिलाड़ी को मिलेगा मौका

युवा खिलाड़ी को मिलेगा मौका

इंग्लैंड टीम में 18 साल के रेहान अहमद को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया है। विल जैक्स की जगह उनको टीम में शामिल किया गया है। जब वह मैदान पर कदम रखेंगे तो इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। वह लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं। इससे पहले वह सब्सटीट्यूट खिलाड़ी के रूप में खेले थे। रावलपिंडी टेस्ट में लियाम लिविंगस्टोन को घुटने में चोट लगने के बाद वह मैदान पर आए थे। रेहान ने तीन फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। (Photo: England's Barmy Army/Twitter)

जेम्स एंडरसन को किया बाहर

जेम्स एंडरसन को किया बाहर

40 साल के जेम्स एंडरसन ने पाकिस्तान की डेड पिचों पर भी अपना कमाल दिखाया है। एंडरसन ने स्विंग और लाइन-लेंथ के दम पर पाक गेंदबाजों को परेशानी में डालते हुए आउट किया है। विकेटकीपर बेन फॉक्स को जेम्स एंडरसन की जगह टीम में शामिल किया गया है। पहले टेस्ट मैच में बीमार होने के कारण फॉक्स नहीं खेल पाए थे। इंग्लैंड टीम में मार्क वुड और ओली रॉबिन्सन के रूप में दो ही विशेषज्ञ तेज गेंदबाज होंगे। बेन स्टोक्स खुद भी गेंदबाजी करते हैं। इंग्लैंड ने सीरीज पर पहले ही कब्जा जमा लिया है। इसलिए मैनेजमेंट ने टीम में कुछ प्रयोग करने का निर्णय लिया है। तीन मैचों की सीरीज में पहले दो मैच इंग्लैंड ने जीते हैं। रावलपिंडी की सपाट पिच पर जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड ने मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भी जीत हासिल की थी।

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड, जैक लीच।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+