इंग्लैंड ने हाइवे जैसी पिच पर पाकिस्तान को हराया, बेन स्टोक्स ने बड़ा फैसला लेकर मैच जीता

रावलपिंडी टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम ने पाकिस्तान को हराते हुए तीन मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। चौथे दिन हार का रिस्क लेकर पारी घोषित करते हुए इंग्लैंड ने अंतिम दिन इस मुकाबले में जीत हासिल कर ली।

England Team

England beat Pakistan in Test: पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट सीरीज के पहले ही मैच में इंग्लैंड टीम ने बड़ा धमाका किया है। सपाट पिच पर इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को पांचवें दिन 74 रनों से हराते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। इंग्लैंड ने चौथे दिन रिस्क लेते हुए पारी घोषित की थी और पाकिस्तान को अंतिम दिन मैच हरा दिया। इंग्लिश टीम ने निडरता का परिचय देते हुए बड़े फैसले लेकर मैच जीता।

पाकिस्तान को मिला था 343 का लक्ष्य
चौथे दिन इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 264 रन बनाते हुए अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। इसके बाद पाक टीम को 343 रनों का लक्ष्य मिला। पाकिस्तान ने चौथे दिन 2 विकेट पर 80 रन बनाए। इमाम उल हक 48 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मोहम्मद रिज़वान और साउद शकीन ने धाकड़ बैटिंग करते हुए चौथे विकेट के लिए 87 रन जोड़े। यहाँ से पाकिस्तान की जीत के आसार थे लेकिन रिज़वान 46 और शकील 76 रन बनाकर चलते बने। इस समय पाक टीम की स्थिति खराब थी। हालांकि इंग्लैंड के लिए मैच पर पकड़ बनाने का सही समय यही था और ऐसा ही हुआ। आगा सलमान ने 30 रन बनाए और अन्य बल्लेबाज आउट होते चले गए। अंततः पाक टीम दूसरी पारी में 268 रन बनाकर आउट हो गई। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में ओली रॉबिन्सन और जेम्स एंडरसन ने 4-4 विकेट झटके।


सपाट पिच पर इंग्लैंड ने लिया जोखिम
इंग्लैंड ने चौथे दिन जब अपनी पारी घोषित की थी तब हर कोई यह कह रहा था कि सपाट पिच पर 343 रन पाकिस्तान टीम बना सकती है और इंग्लैंड ने रिस्क लिया है। हालांकि दोनों तरह के नतीजे आने के आसार थे। इंग्लैंड ने अपनी रणनीति और गेंदबाजी से मैच अपने नाम कर लिया। इस तरह मेजबान टीम सीरीज में पिछड़ गई।
मैच में लगे सात शतक
इंग्लैंड ने पहली पारी में 657 रन बनाए और उनके चार बल्लेबाजों ने शतक जड़े। जैक क्रॉली, डुकेट, ओली पोप, हैरी ब्रूक ने शतक जड़े। जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में 579 रन बनाए। शफीक, इमाम उल हक और बाबर आजम ने शतकीय पारियां खेली। पहली पारी में इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने छह विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+