VIDEO: पाकिस्तान के पक्ष में DRS नहीं गया तो अलीम डार ने की थर्ड अम्पायर से बहस, वीडियो वायरल

अलीम डार वर्ल्ड क्रिकेट में एक बड़े नाम हैं और उन्होंने काफी बेहतरीन काम भी किया है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच के दौरान डीआरएस के फैसले से वह असंतुष्ट दिखे।

Aleem Dar

Aleem Dar Argument with third umpire: अलीम डार को दुनिया के बेस्ट अम्पायरों में से एक माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में अम्पायरिंग करने वाले अम्पायर भी वही हैं। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन वह अपना संयम खो बैठे और तीसरे अम्पायर से बहस करने लगे। मुल्तान में चल रहे इस टेस्ट मैच में मैदानी अम्पायर के निर्णय पर डीआरएस से फैसला आया था, इस पर डार संतुष्ट नहीं दिखे।
इंग्लैंड के बल्लेबाज ने लिया था रिव्यू
इंग्लैंड की पारी के उन्नीसवें ओवर में यह घटना घटी। इंग्लिश बल्लेबाज डुकेट ने अबरार अहमद की गेंद पर स्वीप शॉट खेला लेकिन गेंद पैड पर लगने के संदेह में अपील हुई और अलीम डार ने उंगली ऊपर करते हुए बल्लेबाज को आउट दिया। डुकेट ने तुरंत रिव्यू के लिए कहा। इसके बाद तीसरे अम्पायर ने रिप्ले में पाया कि गेंद ग्लव्स पर लगी है और स्निको मीटर पर बल्ला जमीन पर लगने से लाइन भी दिख रही है। तीसरे अम्पायर ने डार को फैसला बदलने के लिए कहा। तीसरे अम्पायर जो विल्सन को डार ने कहा कि बल्ला नीचे लगा है इसलिए स्निको पर लाइन आ रही है। एक बार फिर से रिप्ले देख लो। इस बार भी स्थिति वही थी और तीसरे अम्पायर ने अलीन डार को निर्णय बदलने के लिए कहा। डार संतुष्ट नहीं दिखे और बिना मन अपना फैसला बदला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


डुकेट इसी ओवर में आउट हुए
हालांकि डीआरएस में डुकेट बच गए लेकिन ज्यादा देर तक वह क्रीज पर नहीं टिक पाए। अबरार अहमद ने उनको इस ओवर में एक बार फिर से विकेट के सामने पकड़ लिया और इस बार उनके पास पवेलियन जाने के अलावा अन्य कोई रास्ता नहीं था। इस तरह एक रिव्यू में बचने के बाद भी वह उसी ओवर में आउट हो गए। डुकेट ने 63 रन बनाए।
अबरार अहमद का बेहतरीन डेब्यू
पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले अबरार अहमद ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया और पारी में 7 विकेट अपने नाम किये। उन्होंने 114 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किये। इंग्लैंड टीम पहली पारी में 281 रन बनाकर आउट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+