PAK vs AUS: नीरस होते टेस्ट में नाथन लियोन ने फूंकी जान, फिर भी नहीं निकल सका नतीजा

कराची, 16 मार्च: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला भी ड्रा के तौर पर समाप्त हो गया है। इस श्रृंखला का पहला मैच एक नीरज ड्रा साबित हुआ था क्योंकि मेजबान पाकिस्तान ने 23 साल बाद दौरा कर रही ऑस्ट्रेलिया की टीम को बहुत ही बेजान पिच दी थी जिस पर बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए थे और गेंदबाज पानी भरते नजर आए थे। दूसरे टेस्ट मैच में भी रनों का अंबार देखने को मिला लेकिन यहां आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के दम पर इस मुकाबले में थोड़ा बहुत रोमांच भी बना रहा।

PAK vs AUS: Nathan Lyon put life in a monotonous test, yet the result could not come out

यह मैच ड्रा होने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए भरसक कोशिश की जिसके चलते इस मुकाबले के पांचवें दिन के अंतिम कुछ ओवर बड़े दिलचस्प बन गए लेकिन मोहम्मद रिजवान ने एक छोर पर विकेट संभाले रखा और एक ऐसा शतक लगाया जो बतौर विकेटकीपर टेस्ट मैचों में भी उनकी प्रतिष्ठा को बहुत बढ़ाने जा रहा है।

मैराथन लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम के साथ विकेट 414 रनों पर गिर गए थे लेकिन मोहम्मद रिजवान ने अंत तक खेलने का जज्बा दिखाया और उनका साथ नौमान अली ने भी बखूबी निभाया जिन्होंने 18 गेंद खेली। मोहम्मद रिजवान ने 177 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे। इससे पहले कप्तान बाबर आजम ने इस मैच को ड्रा कराने में सबसे अहम भूमिका अदा की है जिन्होंने 425 गेंदों पर 196 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली है। वे केवल 4 रनों से ऐतिहासिक दोहरे शतक से चूक गए।

इससे पहले पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक ने भी 96 रनों की पारी खेली थी और बाकी कोई पाकिस्तानी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। पाकिस्तान की चौथी पारी में 4 विकेट लेकर नाथल लियोन सबसे प्रमुख गेंदबाज के तौर पर उभरे और उन्होंने अंतिम क्षणों में भी कुछ विकेट लेकर इस नीरस होते जा रहे टेस्ट मैच में जान फूंक दी थी।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए उस्मान ख्वाजा के शानदार 160 रनों की बदौलत पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 556 रनों का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम केवल 148 रन बनाकर ढेर हो गई थी और मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट हासिल किए थे। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 97 रनों के स्कोर पर ही घोषित कर दी और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 506 रनों का लक्ष्य दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+