PAK vs AFG: पाकिस्तान-अफगानिस्तान में आज धांसू टक्कर, कितने बजे शुरू होगा मैच? कहां देखें लाइव मुकाबला
PAK vs AFG Live Streaming: सोमवार को यूएई के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद अफगानिस्तानी टीम एक बार फिर से खेलने के लिए तैयार है। अफगान टीम का सामना आज पाकिस्तानी टीम से होना है। दोनों टीमों के बीच इस टी20 त्रिकोणीय सीरीज में एक बार पहले भी हो चुका है।
पाक टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, अंक तालिका में भी टॉप स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है। अफगान टीम दूसरे स्थान पर है। इस मैच में अगर अफगानिस्तान जीत हासिल करती है, तो अंक तालिका में बराबरी का स्थान प्राप्त कर लेगी लेकिन यह काम आसान बिलकुल नहीं है।

पाकिस्तानी टीम इस मैच में जीत दर्ज करने का पूरा प्रयास करेगी। पाक टीम के पास इस मैच में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाने का मौका है। पहले मैच में अफगानिस्तान को हराने के बाद पाकिस्तानी टीम ने दूसरे मुकाबले में यूएई को पराजित किया था।
PAK vs AFG मैच कहां देखें लाइव
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान T20I मुकाबले का लाइव प्रसारण Eurosport नेटवर्क पर उपलब्ध रहेगा। जो दर्शक डिजिटल स्ट्रीमिंग पसंद करते हैं, वे यह मैच FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं, जिससे स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप पर बिना किसी रुकावट के कवरेज का आनंद लिया जा सकता है। शारजाह में होने वाले मैच टॉस भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे होगा। मैच 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
पाकिस्तान टीम: साहिबज़ादा फरहान, सईम अय्यूब, फखर ज़मान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज़, मोहम्मद नवाज़, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, हसन अली, सलमान मिर्ज़ा, सुुफियान मुकीम, हुसैन तलत, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, खुशदिल शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर
अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सदीकुल्लाह अतल, इब्राहीम ज़दरान, दरवेश रसूली, करीम जनत, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), शराफ़ुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फ़ज़लहक़ फ़ारूकी, गुलबदीन नैब, फ़रीद अहमद मलिक, मोहम्मद इसहाक, नूर अहमद, एएम ग़ज़नफ़र, अब्दुल्ला अहमदज़ई












Click it and Unblock the Notifications