WCL 2025 का फाइनल मैच आज, पाकिस्तान-साउथ अफ्रीका के बीच भिड़ंत, यहां देख सकते हैं लाइव

WCL 2025, PAK Champions vs SA Champions: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) का दूसरा संस्करण रोमांच से भरपूर रहा है। इस बार क्रिकेट का स्तर पिछली बार से कहीं बेहतर देखने को मिला है। टूर्नामेंट में कई खिलाड़ी अभी भी फ्रेंचाइजी या घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, जिसकी वजह से लगभग हर मैच में 180+ स्कोर देखने को मिले। अब इस लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाना है।

रात 9 बजे शुरू होगा मैच (WCL 2025, PAK Champions vs SA Champions)

अब टूर्नामेंट अपने ग्रैंड फिनाले तक पहुंच गया है। 2 अगस्त शनिवार को इंग्लैंड के एजबेस्टन (बर्मिंघम) में पाकिस्तान चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच WCL 2025 का फाइनल खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होगा। इसे Star Sports 1 और Star Sports 1 HD चैनलों पर देखा जा सकता है, जबकि Fancode ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।

PAK Champions 1

पाकिस्तान चैंपियंस को अब तक नहीं मिली है हार

पाकिस्तान चैंपियंस इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारे हैं। उन्होंने लीग स्टेज में चारों मुकाबले जीते, जबकि भारत के खिलाफ एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। सेमीफाइनल भी रद्द होने की वजह से वे सीधे फाइनल में पहुंच गए। पिछली बार यह टीम फाइनल तक पहुंची थी लेकिन इंडिया चैंपियंस से हार गई थी। इस बार उनका मकसद है इतिहास बदलना और खिताब जीतना होगा।

फाइनल के लिए तैयार साउथ अफ्रीका चैंपियंस

दूसरी तरफ एबी डिविलियर्स की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें लीग स्टेज में एकमात्र हार पाकिस्तान से ही मिली थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना दमखम दिखाया। डिविलियर्स का मानना है कि इस टूर्नामेंट की दो सबसे बेहतरीन टीमें फाइनल में पहुंची हैं और अब खिताबी भिड़ंत के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं।

पाकिस्तान चैंपियंस: शरजील खान, सोहैब मकसूद, कामरान अकमल (विकेटकीपर), फवाद आलम, उमर अमीन, आसिफ अली, शोएब मलिक (कप्तान), इमाद वसीम, आमिर यामीन, सोहैल खान, सोहैल तनवीर, सईद अजमल, रुम्मान रईस, वहाब रियाज़, सरफराज अहमद, मोहम्मद हफीज, मिस्बाह-उल-हक, शाहिद अफरीदी, यूनुस खान, अब्दुल रज्जाक।

साउथ अफ्रीका चैंपियंस: एबी डिविलियर्स (कप्तान), जे जे स्मट्स, जैक्स रूडोल्फ, सारेल एर्वी, जे पी डुमिनी, हेनरी डेविड्स, मोर्ने वान वाइक (विकेटकीपर), वेन पार्नेल, हार्डस विलजोएन, आरोन फांघिसो, डुआने ओलिवियर, क्रिस मॉरिस, इमरान ताहिर, हाशिम अमला, रिचर्ड लेवी, डेन विलास, एल्बी मोर्कल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+