पाकिस्तानी क्रिकेटरों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन, सरकार ने इन खिलाड़ियों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन
Pahalgam terror attack: 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग सरकार से लगातार की जा रही है। इस बीच 2 मई यानी शुक्रवार को पाकिस्तानी क्रिकेटर्स बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिए गए।
पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के अकाउंट ब्लॉक (Pahalgam terror attack)
पाकिस्तानी के मशहूर खिलाड़ी बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं। यह घटना 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हुई जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इससे पहले पाकिस्तान के भाला फेंक ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम के हैंडल को ब्लॉक किए गए थे।

भारत सरकार का कड़ा एक्शन
इंस्टाग्राम पेज पर एक खाली पेज दिखा, जिस पर एक आधिकारिक बयान था - "भारत में अकाउंट उपलब्ध नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने इस अकाउंट को प्रतिबंधित करने के कानूनी अनुरोध का अनुपालन किया है। इसके अलावा भी आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने कई कदम उठाए हैं, जिनमें एसवीईएस वीजा रद्द करना और सिंधु जल संधि को स्थगित करना शामिल है।
शाहिद अफरीदी का अकाउंट नहीं हुआ है ब्लॉक
हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी जिनके इंस्टाग्राम पर 4.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं, उनका अकाउंट अभी भी खुला हुआ है। अफरीदी ने हाल ही में भारतीय सेना की आलोचना की थी और बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ तीखी नोकझोंक की थी। इसके बाद से शाहीद अफरीदी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications