BCCI के 131 करोड़ से टीम इंडिया के हर खिलाड़ी के खाते में कितना अमाउंट आएगा? कोच गौतम गंभीर की रकम ने चौंकाया
BCCI Prize Money Distribution: टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये के बड़े इनाम का ऐलान किया है। यह रकम सिर्फ खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि टीम के साथ काम करने वाले कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ को भी इसका हिस्सा मिलेगा। इसी वजह से यह जानना दिलचस्प है कि आखिर भारतीय टीम के साथ कुल कितने लोग काम करते हैं और इस इनाम में किसे कितना हिस्सा मिल सकता है।
टीम इंडिया के साथ मुख्य रूप से कोचिंग स्टाफ में पांच सदस्य होते हैं। इनमें हेड कोच गौतम गंभीर, असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर और रयान टेन डोशेट, बॉलिंग कोच मॉर्ने मोर्कल और फील्डिंग कोच टी। दिलीप शामिल हैं। मैदान पर खिलाड़ियों की रणनीति से लेकर तकनीकी सुधार तक की जिम्मेदारी इन्हीं कोचों पर होती है।

अगर पूरी टीम कंटिंजेंट को देखें तो खिलाड़ियों के अलावा करीब 14-15 लोग कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ में शामिल रहते हैं। यही वजह है कि बीसीसीआई द्वारा घोषित 131 करोड़ रुपये की प्राइज मनी सिर्फ खिलाड़ियों में ही नहीं, बल्कि इस पूरे सपोर्ट सिस्टम में भी बांटी जाएगी।
सपोर्ट स्टाफ के अलावा भी हैं कई लोग
टीम के साथ मसाज और रिकवरी स्टाफ भी रहता है, जिसमें चेतन कुमार, राजीव कुमार और अरुण कानाडे जैसे सदस्य शामिल होते हैं। लगातार मैचों और यात्रा के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक थकान दूर करने में इनकी बड़ी भूमिका होती है।
किसको कितना पैसा मिल सकता है
रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 सदस्यीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को करीब 5-5 करोड़ रुपये दिए जा सकते हैं। वहीं हेड कोच गौतम गंभीर को लगभग 2.5 करोड़ रुपये मिल सकते हैं, जबकि अन्य कोचिंग स्टाफ जैसे बॉलिंग, फील्डिंग और असिस्टेंट कोच को करीब 2-2 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। इसके अलावा फिजियो, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच, टीम एनालिस्ट, थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट और मसाजर जैसे सपोर्ट स्टाफ को लगभग 1 से 1.5 करोड़ रुपये तक दिए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications