'सिर्फ वर्ल्ड कप ही रहेगा...' केएल राहुल का फिर से छलका दर्द, जानें इस बार क्या हुआ
KL Rahul: साल 2023 में भारतीय टीम के पास टेस्ट क्रिकेट में वर्ल्ड चैम्पियन बनने का मौका आया था। टीम इंडिया को इसमें सफलता नहीं मिली और हार के साथ एक बार फिर से इंतजार बढ़ गया। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारतीय टीम को हरा दिया। लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत को हार मिली।
इसके बाद नवम्बर में वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया के पास सफेद गेंद क्रिकेट में चैम्पियन बनने का मौका आया लेकिन वहां भी निराशा हाथ लगी और एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत मिली। केएल राहुल ने वर्ल्ड कप के लिए एक अहम प्रतिक्रिया दी है। उनका दर्द छलका है।

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए केएल राहुल ने कहा कि रिटायर होने के बाद करियर याद नहीं रहता लेकिन वर्ल्ड कप ऐसी चीज है जो यादों में रहती है। केएल राहुल ने कहा कि 10-15 साल बाद हम रिटायर हो जाएंगे तो द्विपक्षीय सीरीज और करियर कोई याद नहीं रखेगा।
आगे उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप ही ऐसी चीज होती है, जो याद रहती है। हमारे अंदर अतिरिक्त आग है जो अगली बार हमें अगली बार दो कदम आगे लेकर जाएगी। राहुल ने अपने बयान से साफ़ जाहिर किया है कि वर्ल्ड कप में हार याद रहने वाली है और आगे आने वाले टूर्नामेंट हम जीतना चाहेंगे।
भारतीय टीम के पास एक बार फिर से वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने का मौका रहेगा। साल 2024 में वेस्टइंडीज और यूएस मिलकर टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन करेंगे। भारतीय टीम बेहतरीन तैयारी के साथ जाकर उस वर्ल्ड कप में जीत दर्ज कर सकती है।
अंतिम बार टीम इंडिया ने आईसीसी इवेंट साल 2013 में जीता था। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी में जीत दर्ज की थी। उसके बाद अब तक किसी भी बड़े इवेंट में टीम इंडिया को जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिला है। द्विपक्षीय सीरीज में भारतीय टीम ने घरेलू सरजमीं के अलावा विदेशों में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। आईसीसी इवेंट्स में आने के बाद मोमेंटम बरकरार नहीं रह पाता है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने वनडे सीरीज अपने नाम की है। टी20 सीरीज बराबरी पर समाप्त हो गई थी। टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम हार गई। एक मैच और है।












Click it and Unblock the Notifications