On This Day: सहवाग ने जानबूझकर छक्के से तिहरा शतक पूरा किया, जानें ऐसा क्यों हुआ था?
Virender Sehwag ने 29 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक जड़ने के बाद अपना यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तोड़ा था।

On This Day Virender Sehwag Tripple Century: भारतीय टीम के लिए साल 2004 में 29 मार्च का दिन कुछ ऐसा था जो हर किसी को अपार ख़ुशी दे गया। हालांकि उस समय सोशल मीडिया नहीं था लेकिन धमाका तब भी बड़ा हुआ था क्योंकि वीरेंदर सहवाग के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में भारत का पहला तिहरा शतक आया था। सहवाग ने मुल्तान में खेले गए इस टेस्ट मैच में छक्के से अपना तिहरा शतक पूरा किया था। पूरी पारी के दौरान वह तूफानी बैटिंग करते रहे। सहवाग ने टेस्ट में अपना दूसरा तिहरा शतक भी 29 मार्च को ही जड़ा था।
मुल्तान टेस्ट में जमाया था तिहरा शतक
मुल्तान टेस्ट मैच में सहवाग ने पहले ही दिन दोहरा शतक पूरा कर लिया था। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 1 विकेट पर 356 रन बनाये थे। सहवाग 228 और तेंदुलकर 60 रन बनाकर क्रीज पर थे। पहले दिन किसी भी भारतीय का पाकिस्तान के विरुद्ध सर्वाधिक स्कोर देखने को मिला। सहवाग ने पाक गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। दूसरे दिन वापस खेलने के लिए आए सहवाग ने 295 रन के निजी स्कोर से छक्का जड़ते हुए स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया। इस तरह उन्होंने इतिहास रच दिया।
छक्का जड़कर क्यों किया तिहरा शतक पूरा
वीरेंदर सहवाग ने उस टेस्ट मैच में पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर सक़लैन मुश्ताक की गेंद को छह रन के लिए सीमा रेखा से बाहर भेजकर तिहरा शतक पूरा किया था। उन्होंने कई बार कहा है कि 100 रनों तक मैं 4 छक्के लगा चुका था लेकिन तेंदुलकर के कहने पर मैंने रुककर बल्लेबाजी की। बाद में 295 पर मैंने उनको कहा कि मुश्ताक आएगा तो मैं छक्का जड़ दूंगा। यही हुआ और सहवाग ने छक्के से तिहरा शतक पूरा किया। वह पहले ही मन बना चुके थे।
2008 में अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया
चेन्नई में 2008 में सहवाग ने टेस्ट में अपने सर्वाधिक स्कोर कर रिकॉर्ड तोड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 319 रनों का स्कोर हासिल किया। हालांकि यह मुकाबला ड्रॉ समाप्त हो गया लेकिन सहवाग ने एक और कीर्तिमान अपने साथ जोड़ लिया। संयोग भी ऐसा था कि वह भी 29 मार्च था। टेस्ट में 319 रन भारत की तरफ से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। हालांकि वह तिहरा शतक 28 मार्च को लगा चुके थे। सहवाग को मखाया एनटिनी ने आउट किया।












Click it and Unblock the Notifications