On This Day: इंग्लैंड के खिलाफ धांसू शतक जड़ ऋषभ पंत बने 'हीरो', अकेले दम पर भारत को दिलाई थी जीत
On This Day, Rishabh Pant Records: ऋषभ पंत ने अपने छोटे से करियर में भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं। टेस्ट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। लेकिन आज ही के दिन यानी 17 जुलाई 2022 को ऋषभ पंत ने वनडे में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया था। ऋषभ पंत की एक पारी पूरी इंग्लैंड की टीम पर भारी पड़ गई थी।
ऋषभ पंत ने बनाए 125 रन: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतकीय पारी खेली। पंत की इस नाबाद पारी की बदौलत भारत ने इस मुकाबले को आसानी से पांच विकेट से अपने नाम कर लिया। अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से पंत ने अकेले दम पर इस मुकाबले को इंग्लैंड से छीनकर भारत की झोली में डालने का काम किया था।

133 रनों की साझेदारी: 260 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने एक वक्त 72 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर ऋषभ पंत ने पांचवें विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी निभाई। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने काफी संभलकर पारी को आगे बढ़ाने का काम किया। हार्दिक पंड्या 71 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन पंत एक छोर पर टिके रहे और तेज गति से रन बनाते रहे।
भारत ने पांच विकेट से जीता मैच: इस मुकाबले को भारत ने आसानी से पांच विकेट से अपने नाम किया। एक समय इस मैच पर इंग्लैंड की टीम ने अपनी पकड़ बना रखी थी। लेकिन ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड की उम्मीदों को झटका दिया और भारत को एक यादगार जीत दिला दी। ऋषभ पंत के वनडे करिय में इस पारी को हमेशा बेहतरीन पारियों में गिना जाएगा।
वर्ल्ड कप से रह सकते हैं बाहर: भारतीय टीम के लिए ऋषभ पंत का वनडे वर्ल्ड कप में वापसी करना मुश्किल दिखाई दे रहा है। ऐसे में टीम को अपने इस विस्फोटक बल्लेबाज की कमी खल सकती है। पंत बीच के ओवरों में तेज गति से रन बनाकर मैच का रुख पलटने में माहिर हैं। पंत ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए कई बार इस तरह की पारियां खेलकर टीम की वापसी कराई है।












Click it and Unblock the Notifications