भारतीय क्रिकेट के यादगार लम्हों में से एक था 2016 टी20 वर्ल्ड कप का यह पल, सचिन को मिला था भगवान का दर्जा

2016 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली ने अपने दम पर टीम को जीत दिलाई थी। यह मैच 19 मार्च को ही खेला गया था।

Virat Kohli and sachin tendulkar

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेटर एक भगवान की तरह ही पूजते हैं। सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है वो युवा पीढ़ी को आज भी प्रेरित करता है। सचिन की देखा-देखी ही विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी आज भारतीय क्रिकेट टीम को मिले हुए हैं और यही वजह है कि वो खिलाड़ी सचिन का दिल से सम्मान करते हैं। विराट के दिल में सचिन तेंदुलकर की क्या जगह है वो हर भारतवासी कई मौकों पर देख चुका है, लेकिन 2016 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच को शायद ही कोई भूल सकता है, जहां विराट ने अपने दम पर अर्द्धशतकीय पारी के जरिए न सिर्फ भारत को जीत दिलाई थी बल्कि अपनी इस यादगार पारी को सचिन तेंदुलकर को समर्पित किया था। सचिन उस मैच में ग्राउंड पर ही मौजूद थे और विराट ने उनके सामने सिर झुकाकर अपनी पारी उन्हें डेडिकेट की थी।

7 साल पहले भारत को मिली थी यादगार जीत

आज के दिन उस मैच को याद किए जाने का सही समय इसलिए है क्योंकि वो मैच 19 मार्च को ही खेला गया था। भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक मोमेंट में से एक उस पल को आज 7 साल हो गए हैं। 19 मार्च 2016 को टी20 विश्व कप के सुपर 10 राउंड में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत कोलकाता के ईडन गार्डन में हुई थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 18 ओवर में 119 रन बनाने का लक्ष्य दिया था, लेकिन इस छोटे से लक्ष्य में भी पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं। 23 के स्कोर पर ही भारत के तीन विकेट गिर गए थे। इसके बाद विराट कोहली ने एक छोर को संभाले रखने का बीड़ा उठाया और वो रन बनाते गए। कोहली ने युवराज के साथ मिलकर अर्द्धशतकीय साझेदारी की थी।

कोहली ने जीत लिया था सचिन का दिल

विराट कोहली ने उस मैच में 37 गेंदों के अंदर 55 रन की तूफानी पारी खेली थी। कोहली ने अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया था। कोहली अपनी इस पारी के लिए मैन ऑफ मैच भी चुने गए थे। इस मैच को विराट कोहली की इस पारी के लिए भी याद किया जाता है और उसके बाद कोहली ने सचिन के प्रति जो भाव दिखाया था, उसके लिए भी इस मैच को याद किया जाता है। यह पल भारतीय क्रिकेट के सबसे खूबसूरत पलों में से एक था। विराट कोहली ने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी करने के बाद सचिन के सामने सिर झुकाकर अपनी पारी उन्हें डेडिकेट की थी। कोहली ने ऐसा करके ना सिर्फ सचिन का दिल छू लिया था बल्कि दुनियाभर के क्रिकेटरों ने विराट की तारीफ की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+